फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife Killed by husband in Agra and stayed with dead body for three days

UP: गला रेता... हाथों की काटी नसें, तीन दिन पत्नी की लाश के साथ रहा कातिल पति; शव को ठिकाने लगाने का था प्लान

Wed, 02 Apr 2025 09:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Apr 2025 09:02 AM IST
सार

आगरा में एक युवक ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद तीन दिन तक पत्नी के शव के साथ रहा। घर पहुंची मृतका की बहन ने हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Wife Killed by husband in Agra and stayed with dead body for three days
agra murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की नाई की मंडी के सुंदरपाड़ा में ई-रिक्शा चालक पति ने पत्नी पार्वती उर्फ शिवानी (21) की गला रेतकर और हाथों की नसें काटकर हत्या कर दी। वह तीन दिन से पत्नी के शव के साथ ही कमरे में रह रहा था। मकान दो मंजिल का है। नीचे की मंजिल पर हत्या के आरोपी के परिजन रहते हैं। 
विज्ञापन


दूसरी मंजिल पर हत्यारे का कमरा है। घरवालों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। सोमवार की रात को मृतका की बहन घर पहुंची तब घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजन फरार हैं। 
विज्ञापन


मृतका की बहन गीता ने पुलिस को बताया कि वह लोग मूल रूप से भोपाल के गौहरगंज, रायसेन के निवासी हैं। उसकी शादी आगरा में हुई थी। पिता की मौत के बाद बहन पार्वती और मां मीना भी आगरा आ गए थे। करीब पांच साल भोगीपुरा रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल पहले मां की मौत के बाद बहन पार्वती राजनगर, लोहामंडी में उनके साथ रहने आ गई थी। करीब ढाई साल पहले पार्वती की नाई की मंडी, सुंदरपाड़ा निवासी शक्ति कुमार से पहचान हुई। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी।

नशे के आदी है पति
ई-रिक्शा चालक शक्ति नशे का आदी है। शादी के बाद से ही वह पार्वती को परेशान करने लगा था। पति व ससुराल के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करते थे। शक्ति मारपीट करके रुपये लाने के लिए कहता था। उत्पीड़न से तंग आकर 15 दिन पहले पार्वती छोटे भाई लखन के पास रायसेन चली गई थी।

पार्वती ने बहन से मांगे थे एक हजार रुपये
शक्ति 26 मार्च को रायसेन गया और माफी मांगकर उसे अपने साथ आगरा ले आया था। इसके बाद पार्वती पदयात्रा पर करौली चली गई थी। 29 मार्च को लौटी थी। आने के बाद ही पार्वती ने उसे फोन करके एक हजार रुपये मांगे थे। कहा था कि शक्ति परेशान कर रहा है। इस पर गीता ने ऑनलाइन पैसे भेजे थे। लेकिन इसके बाद से लगातार ही पार्वती का फोन बंद जा रहा था। 

कमरे में फैली थी बदबू
गीता ने परिचितों से बहन के बारे में पता किया, लेकिन किसी को जानकारी नहीं थी। इस पर गीता सोमवार की रात 8 बजे सुंदरपाड़ा में पार्वती की ससुराल पहुंचीं। यहां पहली मंजिल पर शक्ति के अन्य घरवाले रहते हैं, दूसरी मंजिल पर शक्ति का कमरा था। वह कमरे के बाहर पहुंची तो दुर्गंध फैली हुई थी।

दरवाजा खोला तो बहन मृतावस्था में बिस्तर पर पड़ी मिली। पुलिस के अनुसार पार्वती का गला धारदार हथियार से रेता गया था। हाथों की नसें भी कटी हुई थीं। शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पत्नी की हत्या के आरोपी पति पकड़ लिया है।

बहन के कातिल से भिड़ गई, पकड़वाया 
बहन की हत्या के बाद गीता का बुरा हाल हो गया। वह थाना नाई की मंडी जा रही थी। तभी शक्ति उसे दिखाई दे गया। उसने शक्ति को पकड़ लिया। दोनों में जमकर गुत्थमगुत्था हुई। लेकिन गीता ने उसे नहीं छोड़ा। आसपास भीड़ जुट गई और लोगों ने शक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

 

घटना के बाद फरार हो गए परिजन 
गीता का कहना है कि तीन दिन तक पार्वती कमरे से नहीं निकली, लेकिन घरवालों को उसकी मौत की भनक नहीं लगी, ऐसा नहीं हो सकता। घटना के बाद से शक्ति की मां विद्या देवी, बहन सुषमा, पिता भगवती, भाई शिवा फरार हैं।

यह भी पढ़ें: आबकारी निरीक्षक ने की खुदकुशी: परिचित महिला के दुपट्टे पर खून के निशान... यहां फंसा था सुसाइड नोट; उलझी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed