फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife insulted in in-laws house: husband Wrote suicide note and then committed suicide by consuming poison

पत्नी ने ससुराल में की बेइज्जती: 'तुमने मुझे शराबी क्यों कहा...' पति ने सुसाइड नोट लिखा और जहर खाकर दे दी जान

Sun, 30 Jun 2024 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Jun 2024 10:28 AM IST
सार

ससुराल से पत्नी को घर बुलाने के लिए पति पहुंचा था। यहां पत्नी ने उससे शराबी कहते हुए उसकी बेइज्जती कर दी। इससे आहत पति ने जहर का सेवन कर अपनी जान दे दी।

विज्ञापन
Wife insulted in in-laws house: husband Wrote suicide note and then committed suicide by consuming poison
women - फोटो : iStock

विस्तार

एटा के  मलावन थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर नगरिया निवासी एक युवक शनिवार को अपनी पत्नी को बुलाने ससुराल नगला शंकर उर्फ नगला ठेका थाना जैथरा पहुंचा। वहां पत्नी ने उसको शराबी कहकर ससुराल लौटने से मना कर दिया। इससे आहत होकर युवक ने वहीं जहर खाकर जान दे दी। मृतक के बड़े भाई ने महिला सहित 7 ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट लिखाई है।

विज्ञापन


गांव कुंवरपुर नगरिया निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि छोटे भाई जितेंद्र (38) की जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला शंकर में ससुराल है। उसकी पत्नी नीलम 15 दिन पहले अपने मायके गई थी। शनिवार की शाम जितेंद्र पत्नी को लेने ससुराल पहुंच गया। वहां जाकर उससे घर चलने को कहा तो उसने साथ चलने से मना कर दिया। कहा कि तुम दिन भर शराब पीते हो। इसलिए तुम्हारे साथ नहीं जाऊंगी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी जैथरा राजकुमार सिंह ने बताया कि युवक अपने साथ विषाक्त पदार्थ लेकर आया था। पत्नी के साथ चलने से मना करते ही उसने जेब से निकालकर विषाक्त खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पत्नी व ससुराल के लोग उसको लेकर धुमरी स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे। वहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की जेब से सुसाइड नोट और सल्फास के खाली पाउच मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। सीओ अलीगंज शुधांशु शेखर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पत्नी ने किया अपमान, ससुराल वालों ने मिलकर पीटा
धर्मेंद्र ने बताया कि ससुराल में पहुंचने पर जितेंद्र का उसकी पत्नी ने अपमान किया। ससुर रामसेवक, सास मीना, नीलम, आशीष, अमरदीप, रमन व चमन ने जितेंद्र को पीटा। इसके अलावा अन्य तरीकों से भी उसको प्रताड़ित किया गया। जिसके कारण उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास मिले सुसाइड नोट में उसने यह सब बातें लिखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed