{"_id":"5e29a82e8ebc3e4b2a05df7d","slug":"wife-got-clerk-job-in-dakshinchal-vidyut-vitran-nigam-and-37-lakh-cash","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेई हत्याकांडः कार्य बहिष्कार समाप्त, विभाग ने दी पत्नी को नौकरी व 37 लाख रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई हत्याकांडः कार्य बहिष्कार समाप्त, विभाग ने दी पत्नी को नौकरी व 37 लाख रुपए
Fri, 24 Jan 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्रदीप कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अवर अभियंता (जेई) प्रदीप कुमार की हत्या के विरोध में चल रहा कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। हत्या के बाद से कैंट स्थित बिजलीघर में विरोध सभा कर रहे बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों से वार्ता के लिए आए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक कार्मिक एवं प्रबंधन राकेश कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से विभिन्न मदों में जेई प्रदीप कुमार के परिवार को 37 लाख रुपये दिए गए हैं।
इसके बाद कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार समाप्त करने की घोषणा कर दी। राकेश कुमार ने बताया कि जेई के परिवार को दस लाख रुपये और देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पानीगांव में तैनात जेई प्रदीप कुमार की 16 जनवरी की रात जमुनापार क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से ही बिजली अधिकारी और कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर रहे थे। इस कारण करीब 15 लाख का राजस्व भी जमा नहीं हो सका।

बुधवार को पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। इस मामले में शाम को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक कार्मिक एवं प्रबंधन राकेश कुमार व अभियंता संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं दक्षिणांचल के एसई वीपी सिंह मथुरा कैंट बिजली घर पहुंचे। उन्होंने बिजली कर्मचारियों व यूनियन के विभिन्न नेताओं संग वार्ता की।
कर्मचारियों को बताया कि जेई प्रदीप कुमार की पत्नी को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में क्लर्क की नौकरी दिलाने के आदेश जारी हो गए हैं। श्रम आयुक्त की पहल पर पंद्रह लाख 44 हजार रुपये, विभाग की ओर से विभिन्न मदों में पंद्रह लाख रुपये, मथुरा के कर्मचारियों के एक दिन के वेतन के साढ़े छह लाख रुपये जेई के परिवार को दिए जा रहे हैं। इसके बाद कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार व आंदोलन समाप्त कर दिया।
इस मौके पर एसई देहात विनोद कुमार गंगवार, एसई शहर प्रदीप खत्री, संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से मोहन बाबू आर्य, इंजीनियर संघ की ओर से एसडीओ सचिन द्विवेदी, एसडीओ अंशुल शर्मा, जितेंद्र पाल सिंह, क्लर्क एसोसिएशन की ओर से राजीव तिवारी, टीजीटू की ओर से कृष्णवीर, विजय कुमार सहित अन्य कर्मचारी नेता मौजूद रहे।