फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife gave status of democracy fighter to her late husband

Agra News: पत्नी ने दिवंगत पति को दिलाया लोकतंत्र सेनानी का दर्जा

Thu, 19 Oct 2023 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 19 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Wife gave status of democracy fighter to her late husband
गंजडुंडवारा। कस्बे के घासी मोहल्ला निवासी स्व.रामजीलाल को उनकी मृत्यु के उपरांत पत्नी ने हाईकोर्ट में मुकदमा लड़कर लोकतंत्र सेनानी का दर्ज दिलाया। जारी आदेश में कोर्ट ने उनकी उनकी विधवा को लोकतंत्र सेनानी की सुविधा के साथ-साथ पेंशन दिए जाने का भी आदेश दिया। घासी मोहल्ला निवासी रामजीमल गुप्ता लोकतंत्र बचाने के किए गए सत्याग्रह में 4 जुलाई 1975 को जेल में बंद हुए थे। डीआईंआर की धारा 43 ओर 7 सीएलए अधिनियम के तहत उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई थी। 20 नवंबर 1975 तक वो एटा जिले के जेल में बंद रहे। 26 जून 1976 में ह्रदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई। उनकी पत्नी श्रीमति लक्ष्मी देवी ने 1 मई 2017 को जिलाधिकारी को आवेदन कर लोकतंत्र सेनानी के तहत मिलने वाली सुविधा और पेंशन की मांग किया, लेकिन जिलाधिकारी ने उनके आवेदन को खारिज कर दिया। इसके बाद पेंशन विभाग ने भी आवेदन खारिज कर दिया।
विज्ञापन

स्व. पति को लोकतंत्र सेनानी का दर्जा दिलाने के लिए पत्नी लक्ष्मी देवी ने कोर्ट जाने का निर्णय लिया। वर्ष 2019 में लक्ष्मी देवी ने इस संबंध में एक याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की। कोर्ट ने उनकी याचिका स्वीकार कर ली। सुनवाई के बाद कोर्ट ने रामजीलाल को लोकतंत्र सेनानी का दर्जा देते हुए उनकी पत्नी को लोकतंत्र सेनानी की सुविधा के साथ साथ पेंशन दिए जाने का आदेश जिला प्रशासन को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed