{"_id":"5f09ba47a99da62f7734cca0","slug":"wife-dies-husband-death-couple-death-couple-last-rites-pyre","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की मौत के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक ही चिता पर हुआ दंपती का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की मौत के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक ही चिता पर हुआ दंपती का अंतिम संस्कार
Sun, 12 Jul 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
साथ-साथ जीने-मरने की कसम तो अक्सर लोग खाते हैं, लेकिन उसको निभा कुछ ही लोग पाते हैं। मैनपुरी जिले में शनिवार को करहल क्षेत्र के गांव नगला भानी जगन्नाथपुर में वृद्ध पति की मौत के कुछ देर बाद ही पत्नी ने दम तोड़ दिया। घर से दोनों की अर्थी साथ-साथ उठीं। एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नगला भानी जगन्नाथपुर निवासी मिलाप सिंह (85) और राजनश्री (80) की अंतिम यात्रा शनिवार की सुबह घर से एक साथ निकली तो लोग जमा हो गए। अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचने के बाद दोनों को एक ही चिता पर लिटाया गया और और अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
गांव के कुछ बुजुर्ग लोगों ने बताया कि मिलाप सिंह करीब 60 वर्ष पूर्व राजनश्री से शादी कर गांव स्थित घर पर लाए थे। वृद्ध दंपती के बीच असीम प्रेम था। बच्चों की परवरिश से लेकर शादी आदि सभी काम किए।
विज्ञापन
शुक्रवार को मिलाप सिंह की मौत हो गई। शाम होते-होते राजनश्री ने भी प्राण त्याग दिए। ग्रामीणों का कहना है कि दंपती ने मरते दम तक साथ-साथ रहने का वादा निभाया है।