फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife died in road accident while husband is admitted in ICU in Agra

गांव से मिलने आए माता-पिता: वाहन ने मारी टक्कर, बेटे के हाथों में मां ने तोड़ दिया दम; पिता आईसीयू में भर्ती

Fri, 02 Feb 2024 10:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Feb 2024 10:56 PM IST
सार

आगरा में बेटे से मिलने गांव से माता-पिता पहुंचे। हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। भागकर बेटा पहुंचा तो मां उसके हाथों में दम तोड़ दिया। जबकि पिता आईसीयू में भर्ती हैं। 

विज्ञापन
Wife died in road accident while husband is admitted in ICU in Agra
गिगिजा देवी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। नवीन गल्ला मंडी के सामने तेज रफ्तार वाहन की चपेट में पति-पत्नी आ गए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, पति घायल हो गया। दोनों बेटे से मिलने के लिए एटा से आगरा आए थे। बेटा सड़क के दूसरी तरफ मां-पिता के आने का इंतजार कर रहा था।

विज्ञापन


एटा के कोतवाली देहात स्थित गांव नगला भिकारी निवासी मोहनलाल शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। बेटा सर्वेश नगला रामबाल, ट्रांस यमुना में किराये पर रहता है। वह एक फैक्टरी में नौकरी करता है। मोहनलाल शुक्रवार को पत्नी गिरजा देवी (58) के साथ बेटे से मिलने आए थे। दोपहर में 2 बजे बस से नवीन गल्ला मंडी पहुंचे। बस के रुकने पर दोनों उतर गए। 
विज्ञापन


हाईवे पार करने के लिए आगे बढ़े ही थे कि ट्रक-कार सहित अन्य वाहन तेज गति से आए। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि दोनों ने बचने की कोशिश की। मगर, एक वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद वाहन को लेकर चालक भाग गया। यह नहीं पता चला कि वह किस वाहन की चपेट में आए। पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई। यहां गिरजा देवी को मृत घोषित कर दिया गया। मोहनलाल की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क की दूसरी ओर खड़ा था बेटा

इस समय हादसा हुआ, बेटा सर्वेश माता-पिता का इंतजार कर रहा था। वह नवीन गल्ला मंडी की तरफ खड़ा हुआ था। हादसा होने पर पुलिस मोहनलाल और उनकी पत्नी को ले गई। बेटे को पता नहीं चला। बाद में उसे पुलिस ने फोन किया। थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना सुमनेश विकल ने बताया कि मामले में बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से हादसा करने वाले वाहन के बारे में पता किया जा रहा है।

ब्लैक स्पॉट बन गया है मंडी समिति कट

नवीन गल्ला मंडी कट ब्लैक स्पॉट बन गया है। हादसों में पहले भी लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस ने बताया कि नवीन गल्ला मंडी पर वाहन रुकते हैं। जिन लोगों को ट्रांस यमुना की तरफ जाना होता, वह सवारी वाहनों से उतरने के बाद सड़क पार करते हैं। यहां डिवाइडर पर रेलिंग भी नहीं लगी है। फिरोजाबाद की तरफ से आने वाले वाहन फ्लाईओवर से उतरते हैं। उनकी गति भी अधिक होती है। सड़क पार करने वालों को वाहनों की गति का अंदाजा नहीं रहता है। इस वजह से वाहन की चपेट में आ जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed