{"_id":"6526e476433153854a070948","slug":"wife-consumed-poison-after-dispute-with-husband-died-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-5884-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पति से विवाद के बाद पत्नी ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पति से विवाद के बाद पत्नी ने खाया जहर, मौत
Wed, 11 Oct 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना के गांव नगला बंजारा में पति से विवाद के बाद पत्नी ने जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजन ससुरालीजनों पर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।गांव नगला बंजारा निवासी कन्हैयालाल एवं उसकी पत्नी नीरज (24) के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ा और पत्नी ने जहर खा लिया। जब ससुरालीजनों ने उसकी तबियत बिगड़ती देखी तो उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले की सूचना जब उसके मायके नगला लक्ष्मण दादों अलीगढ़ पहुंची तो मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा करने की कार्रवाई पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला नीरज के पिता डिप्टी सिंह का आरोप है कि ससुरालीजनों ने उसकी जहर देकर हत्या की है। मौके पर नायब तहसीलदार अरविंद गौतम एवं लेखपाल जितेंद्र कुमार भी पहुंच गए।
कोतवाली प्रभारी अमरेश पाल ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी अमरेश पाल ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।