फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife condition in front of doctor husband will come to her in-laws house

चरित्र पर शक: डॉक्टर पति के सामने रखी पत्नी ने शर्त, नर्स को क्लीनिक से हटाए तब आऊंगी ससुराल; नहीं बनी बात

Mon, 29 May 2023 12:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 May 2023 12:05 PM IST
सार

पत्नी को डॉक्टर पति के चरित्र पर इस कदर शक हुआ कि उसने घर छोड़ दिया। मामला परिवार  परामर्श केन्द्र पहुंचा, तो वहां उसने शर्त रख दी कि ससुराल तभी जाएगी, जब पति नर्स को क्लीनिक से हटा देगा। 
 

विज्ञापन
Wife condition in front of doctor husband will come to her in-laws house
पति पत्नी के बीच विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एक आयुर्वेद डॉक्टर के परिवार में महिला नर्स की वजह से पति-पत्नी में ठन गई है। पत्नी को शक है कि पति नर्स पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। घर आकर भी फोन पर उसी से चिपके रहते हैं। टोकने पर झगड़ा होता है। नाराज होकर मायके जाने के बाद पत्नी ने परिवार परामर्श केंद्र में गुहार लगाई। रविवार को काउंसलर के सामने पत्नी ने शर्त रखी कि पति पहले महिला नर्स को नौकरी से हटाए तभी ससुराल आऊंगी। काउंसलर ने दोनों को समझाया मगर बात नहीं बन सकी।

विज्ञापन


मामला शमसाबाद रोड निवासी एक दंपती का है। शादी को अभी डेढ़ साल ही हुए हैं। पत्नी-पति में शक ने जगह ले ली है। आए दिन विवाद से पत्नी दो माह से मायके में है। रविवार को दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया। पत्नी ने कहा कि पति आयुर्वेद डॉक्टर हैं। आगरा, धौलपुर, मुरैना में क्लीनिक चलाते हैं।

विज्ञापन

नर्स पर शक करती है पत्नी

आरोप लगाया कि पति ने धौलपुर वाले क्लीनिक पर महिला नर्स को नौकरी पर रखा है। जब भी क्लीनिक पर जाते हैं तो अक्सर कुछ न कुछ बहाना बनाकर वहीं रुक जाते हैं। धौलपुर के अलावा और भी तो क्लीनिक हैं। उन पर इतना ध्यान नहीं देते। घर आने के बाद भी अक्सर उस महिला नर्स से बातें करते रहते हैं। टोकने पर झगड़ा करने लगते हैं। इस पर पति ने पत्नी के आरोपों को गलत बताया कहा कि मेरा किसी से नाजायज संबंध नहीं है। क्लीनिक पर महिला नर्स है तो दवाओं के सिलसिले में बात करनी पड़ती है। पत्नी बेवजह शक करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Taj Mahal: ताज के गेट पर 'भारत माता की जय' बोलने पर सुरक्षाकर्मी ने पकड़े पर्यटक दंपती, चेतावनी देकर छोड़ा

पत्नी ने रखी ये शर्त

काउंसलर के सामने पत्नी ने शर्त रखी कि पति पहले महिला नर्स को नौकरी से हटाए। तभी ससुराल आऊंगी। पति ने कहा कि कोई दूसरा नर्स मिलने पर हटा देंगे। काउंसलर अमित गौड़ ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाया गया, मगर बात नहीं बनी। मामले में अगली तारीख दे दी है।


70 में आए केवल 30 जोड़े

रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में 70 जोड़े बुलाए गए। महज 30 जोड़े उपस्थित हुए। 11 मामलों में समझौता हो गया। 6 में एफआईआर की संस्तुति की गई। अन्य जोड़ों को अगली तारीख दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed