फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife Caught In Objectionable Condition With Another Man In agra up news

शादीशुदा महिला का इश्क: बीवी के पीछे-पीछे होटल में पहुंचा पति, कमरे में मिली ऐसे हाल में, शर्म से झुक गई आंखें

Mon, 26 Jun 2023 06:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Jun 2023 06:42 AM IST
सार

पत्नी बड़ी ही चालाकी से घर से बहाना बनाकर घर से निकली थी, लेकिन पति को शक हो गया। पत्नी का पीछा करते हुआ पति एक होटल में पहुंच गया। वहां उसने अपने एक दोस्त को भी बुला लिया। 

विज्ञापन
Wife Caught In Objectionable Condition With Another Man In agra up news
होटल का कमरा (सांकेतिक फोटो)

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में पत्नी की बेवफाई ने पति का दिल तोड़ दिया। शादी के कई साल बाद पत्नी के व्यवहार में आए परिवर्तन से उसे शक हुआ। जिसके बाद उसने पत्नी पर नजर रखना शुरू कर दिया। रविवार दोपहर को पत्नी घर से निकली। वह ट्रांस यमुना स्थित एक होटल में पहुंची। पीछा करते वह भी अपने दोस्तों के साथ पहुंच गया। कमरा खुलवाकर पत्नी को पकड़ लिया। इस दौरान होटल में हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस होटल में आ गई और तीनों को पकड़ कर थाने ले आई। 
विज्ञापन

 


 

ये है मामला 

पति ने पुलिस को बताया कि वह खंदौली क्षेत्र का रहने वाला है। शादी को कई साल हो चुके हैं और उसके बच्चे भी हैं। फैक्टरी में काम करने वाले एक युवक ने पत्नी से दोस्ती कर ली। दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे। पत्नी पर उसको शक था। इस पर वह पीछा करने लगा। 

ये भी पढ़ें -  Mainpuri News: शिववीर ने दूल्हा-दुल्हन संग पांच रिश्तेदारों को ऐसे क्यों मारा, मनोवैज्ञानिकों ने बताई ये वजह

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीछा करते हुए होटल पहुंचा पति 

रविवार को जब पत्नी घर से बहाना मारकर निकली, तो पति ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। पत्नी के पीछे-पीछे वो एक होटल तक पहुंच गया। यहां पत्नी होटल में प्रवेश कर गई। पति ने अपने एक दोस्त को भी वहां बुला लिया। जिसके बाद वो होटल में अंदर पहुंच गया। जिस कमरे में पत्नी गई थी, उस कमरे तक पति पहुंच गया। उसने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।


ये भी पढ़ें -  मैनपुरी नृशंस हत्याकांड: 'आखिर नई दुल्हन का क्या दोष था...', शादी के अगले दिन पांच कत्ल; उलझा रहे ये 10 सवाल

 
विज्ञापन

हो गया हंगामा 

इस दौरान पति-पत्नी में विवाद होने से होटल में हंगामा हो गया। देखने के लिए भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। तीनों को थाने ले आई। महिला के प्रेमी को हवालात में बंद कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें -  मैनपुरी नरसंहार: पांच कत्ल करने के लिए बनवाया था ऐसा फरसा, एक झटके में मौत; जो मिला काटता चला गया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed