फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife caught husband with girl in guest house

गेस्ट हाउस में युवती संग इस हाल में मिला पति, पत्नी ने की जमकर धुनाई

Thu, 19 Jul 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Thu, 19 Jul 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
wife caught husband with girl in guest house
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा के वृंदावन के पागल बाबा स्थित एक गेस्ट हाउस में युवती के साथ रंगरलियां मनाते हुए पति को पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पत्नी ने पति की जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान वहां भीड़ इकट्ठी हो गई।
विज्ञापन


किसी ने इसकी पुलिस को सूचना दे दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। जबकि युवती मौके का फायदा उठाकर अपने एक परिचित के साथ वहां से भाग निकली।
विज्ञापन


बताया जाता है कि थाना शेरगढ़ के एक गांव निवासी युवक की एक महिला रिश्तेदार वृंदावन के जिला अस्पताल में भर्ती है। युवक ने वृंदावन के पागल बाबा स्थित विजयवर्गीय गेस्ट हाउस में कमरा ले रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पति-पत्नी दोनों रहकर तीमारदारी कर रहे हैं। बुधवार की दोपहर युवक की पत्नी अस्पताल में थी। इसी बीच युवक ने अपनी परिचित युवती को गेस्ट हाउस में बुला लिया। 

दोनों कमरे में रंगरलिया मना ही रहे थे। तभी युवक की पत्नी वापस आई और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। महिला ने अपने पति की जमकर धुनाई की एवं युवती के साथ भी मारपीट की। 

किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक को हिरासत में लिया है। वहीं युवती मौके से अपने परिचित के साथ भाग निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed