{"_id":"5a37ea694f1c1bca678c24f4","slug":"wife-beaten-by-husband-in-tajmahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहलः पति के मुंह से मुमताज की तारीफ सुन खफा हुई पत्नी, इसके बाद हो गया बवंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहलः पति के मुंह से मुमताज की तारीफ सुन खफा हुई पत्नी, इसके बाद हो गया बवंडर
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 19 Dec 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल में अलीगढ़ के युवक ने पत्नी को सिर्फ इस बात पर पीट दिया क्योंकि उसने डायना सीट पर साथ में फोटो खिंचवाने से मना कर दिया।
पत्नी उससे मुंह फुलाकर अलग खड़ी हो गई थी। उसे नाराजगी इस बात की थी कि पति ने मुमताज के हुस्न की तारीफ की। बोला कि खूबसूरती तो मुमताज में थी, तुझमें कहां?
जब पति ने फोटो खिंचवाने के लिए कहा, तो पत्नी ने कह दिया, जाओ मुमताज की कब्र के साथ फोटो खिंचवा लो। इसी पर पति आग-बबूला हो गया और पत्नी पर हाथ छोड़ दिया। वाकया रविवार दोपहर का है। लोहामंडी थाना में तैनात कांस्टेबल रुखसाना परवीन उस समय परिवार सहित ताज में थीं।

fight
उन्होंने महिला की पिटाई होते देखी, तो उनसे रहा न गया। सीआईएसएफ को इसकी सूचना दी। सीआईएसएफ के आते ही उस महिला के पति ने माफी मांग ली। पत्नी ने भी कह दिया कि वह कार्रवाई नहीं चाहती है लेकिन वहां काफी लोग जमा हो चुके थे।
वे लोग अलीगढ़ से आए थे। युवक के साथ उसके भाई का परिवार भी था। सीआईएसएफ के कांस्टेबल ने युवक को इस हिदायत के साथ जाने दिया कि दोबारा हाथ उठाया तो यूपी - 100 को फोन कर उसके हवाले कर दिया जाएगा।
वे लोग अलीगढ़ से आए थे। युवक के साथ उसके भाई का परिवार भी था। सीआईएसएफ के कांस्टेबल ने युवक को इस हिदायत के साथ जाने दिया कि दोबारा हाथ उठाया तो यूपी - 100 को फोन कर उसके हवाले कर दिया जाएगा।