फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife and father-in-law together beat up the husband at in-laws house

UP: भूल गए वो दामाद है...ससुराल में साढ़ू ने बुलाया, फिर ससुर ने किया ऐसा हाल; पत्नी को भी न आई शर्म

Wed, 07 May 2025 01:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 07 May 2025 01:38 PM IST
सार

साढ़ू पर विश्वास कर वो मिलने के लिए गया था, लेकिन उसे क्या पता था कि वहां पत्नी और ससुर अलग ही रणनीति बनाकर बैठे हैं। पत्नी और ससुर ने उसके साथ जो किया, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे...
 

विज्ञापन
Wife and father-in-law together beat up the husband at in-laws house
सीसीटीवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ससुराल में दामाद आता है, तो उसकी जमकर खातिरदारी की जाती है, लेकिन आगरा में ऐसी घटना हुई, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे। मामला आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र का है। पारिवारिक विवाद में पत्नी ने जीजा की मदद से पति को बुलाकर जमकर पिटाई लगाई। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराना पड़ा। उधर ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  बंदरों की दहशत: घर बने पिंजड़े, लोगों को लगवानी पड़ी जालियां; बाहर निकलने से डर रहे बच्चे
विज्ञापन



 

16 साल पहले हुई थी शादी
बोर्रा खुर्द, एटा निवासी वेद प्रकाश की शादी वर्ष 16 साल पहले जगदीशपुरा निवासी प्रिया से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। वेदप्रकाश ने बताया कि छह महीने पहले पत्नी से विवाद हो गया। वह बच्चों के साथ मायके चली गई। बात नहीं बनने पर प्रिया ने कोर्ट में केस डाल दिया। वह समझौता करना चाहते हैं। 2 मई को कलवारी निवासी साढ़ू विनीत ने विवाद को खत्म कराने के लिए फोन कर बुलाया। 

ये भी पढ़ें -  Mock Drill:  पाकिस्तान से तनाव के बीच मॉक ड्रिल, हवाई हमला होते ही गुल हो जाएगी बिजली...गूंजने लगेंगे सायरन

 

ससुर ने भी लगाई पिटाई
गांव के बाहर विनीत मिल गया। उसके साथ पत्नी और ससुर भी थे। उन्होंने विवाद के बाद पिटाई लगाई। वह किसी तरह बच सका। पिटाई से वो बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उधर ये घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उसने थाना जगदीशपुरा में तहरीर दी। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें -  UP: जिससे बेइंतहा किया प्यार...शादी के बाद वो ही बन गई मौत की वजह,  उत्पीड़न बदार्श्त नहीं कर सका; दे दी जान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed