{"_id":"68198ee0cb7888d2920510f5","slug":"loved-immensely-after-marriage-she-became-reason-of-his-deathcould-not-tolerate-harassment-gave-up-his-life-2025-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जिससे बेइंतहा किया प्यार...शादी के बाद वो ही बन गई मौत की वजह, उत्पीड़न बदार्श्त नहीं कर सका; दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जिससे बेइंतहा किया प्यार...शादी के बाद वो ही बन गई मौत की वजह, उत्पीड़न बदार्श्त नहीं कर सका; दे दी जान
Tue, 06 May 2025 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 06 May 2025 09:54 AM IST
सार
जिस युवती से बेइंतहा प्यार किया, शादी के बाद वो ही मौत की वजह बन गई। ये घटना हुई जूता कारीगर के साथ। घरवालों की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
युवक सांकेतिक फोटो
- फोटो : istock
विस्तार
आगरा के थाना जगदीशपुरा स्थित शीतल कुंज में जूता कारीगर सनी की आत्महत्या के मामले में युवती और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि युवती ने प्रेमजाल में फंसाकर मंदिर में शादी की। इसके बाद उत्पीड़न किया, जिससे परेशान होकर सनी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मूलरूप से माईथान निवासी सनी डेढ़ साल से राहुल नगर, शीतल कुंज में किराए पर रह रहा था। 28 अप्रैल को वह फंदे पर लटका मिला था। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। इस पर पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की मां आगरा से बाहर थीं। घटना के 3 दिन बाद मां सुनीता पुलिस के पास पहुंचीं। उन्होंने पुलिस से बेटे के उत्पीड़न की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाए हैं कि बेटे सनी के साथ एक युवती लगभग दो साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। युवती ने प्यार का झूठा नाटक किया। बेटे से मंदिर में शादी कर ली। तब से ही डाॅली और उसके परिजन बेटे को परेशान करने लगे। विरोध पर उन्हें भी परेशान करते थे। इससे आहत होकर ही सनी ने आत्महत्या कर ली। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।