छूट गया साथ: पति को आत्महत्या करते देख पत्नी ने भी पी लिया विषाक्त पदार्थ, महिला की मौत; घर में मचा कोहराम
आपसी कहासुनी पर दंपती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों की हालत बिगड़ गई। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि पति की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विस्तार
हो गया था विवाद
गांव सिकंदरपुर निवासी दलवीर सिंह का पत्नी प्रभाती देवी से सोमवार शाम पारिवारिक वजहों को लेकर आपस में विवाद हो गया। इसके बाद पहले पति ने विषाक्त पदार्थ (हार्पिक्स) का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर चीख-पुकार मच गई। पत्नी को लगा कि उसकी वजह से पति आत्महत्या करने जा रहा था, इस पर उसने भी हार्पिक्स पी लिया। दोनों को गंभीर हालत में परिजन आगरा ले गए। वहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार की रात प्रभाती देवी की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें - रिश्तों का कत्ल: बहन की एक गलती और सजा में दे दी मौत, जिसे दिया रक्षा का वचन; उसे मारते वक्त नहीं कांपे हाथ
पति की हालत खतरे से बाहर
ग्राम प्रधान सिकंदरपुर सुरेश सिंह ने बताया कि दंपती में आपसी कहासुनी हो गई थी। पहले पति ने और बाद में पत्नी ने हार्पिक्स पी लिया। इसकी वजह से हालत गंभीर होने पर आगरा ले गए। वहां पर महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम आगरा में ही कराया गया है। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि परिजन की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी ने विषाक्त पदार्थ पीया है। महिला की मौत होने की बात कही जा रही है।ये भी पढ़ें - Etah: पश्चिम बंगाल की युवती को दिल दे बैठा मर्चेंट नेवी कर्मी, फिर कर दी ऐसी गलती, पुलिस ने किया गिरफ्तार