फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Honor Killing Story Brother Shot Sister After Love Marriage Agra Police Arrests Murder Accused

रिश्तों का कत्ल: बहन की एक गलती और सजा में दे दी मौत, जिसे दिया रक्षा का वचन; उसे मारते वक्त नहीं कांपे हाथ

Wed, 05 Jul 2023 03:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Jul 2023 03:09 PM IST
सार

खंदौली के गांव तानगढ़ी में युवती की हत्या कर भाई फरार हो गया था। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी भाई ने बताया कि गांव वाले ताना दे रहे थे। इसलिए बहन की हत्या कर दी। 
 

विज्ञापन
Honor Killing Story Brother Shot Sister After Love Marriage Agra Police Arrests Murder Accused
बहन का कत्ल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव तानगढ़ी में झूठी आन की खातिर भाई सत्यप्रकाश ने बहन सुधा की जान ली थी। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि बहन के प्रेम संबंध का ताना मारने पर उसने (भाई) गांव में आना बंद कर दिया था। एक महीने पहले परिवार में कार्यक्रम होने पर गांव आया तो बहन भी गांव में ही रहती मिल गई। इससे ही बौखला गया और हत्याकांड को अंजाम दे डाला। पुलिस सत्यप्रकाश के साथी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि गांव तानगढ़ी निवासी सुधा के दो भाई नेत्रपाल और सत्यप्रकाश हैं। दोनों हलवाई का काम करते हैं। नेत्रपाल गांव में रहता है। वह शादीशुदा है। सत्यप्रकाश नागपुर में काम कर रहा है। दो साल पहले सुधा ख्याली के साथ रहने लगी थी। इस पर गांव में पंचायत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें फैसला हुआ था कि सुधा और ख्याली गांव में नहीं रहेंगे। इस पर दोनों गांव से दूर चले गए। मगर, गांव वाले सत्यप्रकाश और उसके परिवार को ताने मारते थे। इससे सत्यप्रकाश परेशान था। उसने घर आना बंद कर दिया। एक महीने पहले नेत्रपाल ने जागरण का आयोजन किया था। इसमें सत्यप्रकाश भी आया था। उधर, सुधा भी ख्याली के घर आ गई थी। सत्यप्रकाश गांव आया तो उसे सुधा मिली। उसे देखकर वो बौखला गया था। वह तब तो चला गया। मगर, तीन दिन पहले तैयारी से आया था।
विज्ञापन

सोमवार शाम को उसने सुधा को बाजार से आता देखा तो पकड़ लिया। उसकी घर में ले जाकर पिटाई की। इसके बाद गोली मार दी। वह ख्याली के घर भी पहुंचा था। मगर, वो मिला नहीं। इस पर भाग निकला।
मामले में ख्याली की मां माया देवी ने मृतका के भाई सत्यप्रकाश और एक अज्ञात के खिलाफ थाना खंदौली में तहरीर दी। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पांच टीम लगी हैं।

गांव की गलियों में सन्नाटा

गांव तानगढ़ी में प्रेम संबंध से नाराज बहन की गोली मारकर हत्या की घटना के बाद से गलियों में सन्नाटा है। मंगलवार को भी गांव के लोग कुछ बोलने को तैयार नहीं हुए। लोग घरों से भी कम ही बाहर निकला। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है।

सामने नहीं आया ख्याली

सुधा की हत्या की घटना के बाद से ख्याली सामने नहीं आया है। परिजन का कहना है कि वह मजदूरी करने गया था। तब से गांव नहीं आया है। वह कहां है? यह किसी को नहीं पता है। उसकी हत्या का भय बना हुआ है। ख्याली की मां माया देवी ने पुलिस से यही कहा कि बेटा कहां है? यह उन्हें भी पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed