फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife also drank insecticide after Seeing husband committing suicide

छूट गया साथ: पति को आत्महत्या करते देख पत्नी ने भी पी लिया विषाक्त पदार्थ, महिला की मौत; घर में मचा कोहराम

Wed, 05 Jul 2023 07:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Jul 2023 07:18 PM IST
सार

आपसी कहासुनी पर दंपती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों की हालत बिगड़ गई। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि पति की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
 

विज्ञापन
wife also drank insecticide after Seeing husband committing suicide
पति-पत्नी - फोटो : istock

विस्तार

एटा के थाना बागवाला क्षेत्र के एक गांव में आपसी कहासुनी होने पर दंपती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को परिजन आगरा ले गए, यहां महिला की मंगलवार की रात मौत हो गई। पति की हालत में उपचार के बाद सुधार है। परिजन ने आगरा में ही महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

 

हो गया था विवाद

गांव सिकंदरपुर निवासी दलवीर सिंह का पत्नी प्रभाती देवी से सोमवार शाम पारिवारिक वजहों को लेकर आपस में विवाद हो गया। इसके बाद पहले पति ने विषाक्त पदार्थ (हार्पिक्स) का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर चीख-पुकार मच गई। पत्नी को लगा कि उसकी वजह से पति आत्महत्या करने जा रहा था, इस पर उसने भी हार्पिक्स पी लिया। दोनों को गंभीर हालत में परिजन आगरा ले गए। वहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार की रात प्रभाती देवी की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें -  रिश्तों का कत्ल: बहन की एक गलती और सजा में दे दी मौत, जिसे दिया रक्षा का वचन; उसे मारते वक्त नहीं कांपे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

पति की हालत खतरे से बाहर

ग्राम प्रधान सिकंदरपुर सुरेश सिंह ने बताया कि दंपती में आपसी कहासुनी हो गई थी। पहले पति ने और बाद में पत्नी ने हार्पिक्स पी लिया। इसकी वजह से हालत गंभीर होने पर आगरा ले गए। वहां पर महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम आगरा में ही कराया गया है। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि परिजन की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी ने विषाक्त पदार्थ पीया है। महिला की मौत होने की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़ें -  Etah: पश्चिम बंगाल की युवती को दिल दे बैठा मर्चेंट नेवी कर्मी, फिर कर दी ऐसी गलती, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed