फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   widows of martyrs will be honored in historical pili kothi of agra

मां तुझे प्रणामः ऐतिहासिक पीली कोठी में होगा वीरनारियों का अभिनंदन

Tue, 25 Jul 2017 04:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 25 Jul 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
widows of martyrs will be honored in historical pili kothi of agra
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम की देशभक्ति से सराबोर शृंखला में एक बार फिर वीरनारियों का सम्मान ऐतिहासिक पीली कोठी में होगा। कारगिल विजय दिवस पर 26 जुलाई को यह आयोजन किया जाएगा। पीली कोठी में इसकी तैयारियां चल रही हैं। सेना और पुलिस के अमर शहीदों के परिवारीजनों का इसमें सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन


देशभक्ति की भावनाओं के आंगन में कंठ अमर शहीदों के शौर्य की जय जयकार करेंगे तो उन्हें खो देने के गम में आंखें आंसुओं से भीग जाएंगी। एडीजी जोन अजय आनंद वीरनारियों का अभिनंदन करेंगे। उनके साथ पुलिस प्रशासन के तमाम अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही शहर से देहात तक के लोग वीरनारियों के साहस को सलाम करेंगे।
विज्ञापन


पीली कोठी में यह आयोजन लगातार सातवीं बार किया जा रहा है। पीली कोठी नाम से मशहूर राजा महेंद्र सिंह भवन वजीरपुरा में है। इस कोठी का जंग ए आजादी में अनूठा योगदान रहा। स्वतंत्रता संग्राम के रणबांकुरे यहां शरण पाते थे। वीरनारियों का वंदन कर कोठी के इतिहास में नया अध्याय जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरनारियों की आंखों से झरने वाले मोतियों को बड़ी शिद्दत से सहेजा है पीली कोठी की माटी ने। 26 जुलाई को एक बार फिर शहर से लेकर देहात तक के लोग यहां जुटेंगे वीरनारियों के सम्मान में शीष झुकाने के लिए। साथ ही आह्वान होगा कि 15 अगस्त को सुबह ठीक दस बजे जैसे ही राष्ट्रगान की धुन बजे, वैसे ही जो जहां हो वहीं पर इसके सम्मान में खड़ा हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed