फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Widow woman did love marriage Husband is not adopting his daughter

UP: विधवा महिला भूल गई कि वो एक बेटी की मां है...फेसबुक पर दोस्ती, प्यार और फिर शादी; अब आ पड़ी ऐसी मुसीबत

Sun, 31 Mar 2024 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 31 Mar 2024 09:49 AM IST
सार

विधवा महिला ने प्रेम विवाह कर लिया। लेकिन अब प्रेमी से पति बना युवक उसकी  बेटी को नहीं अपना रहा है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
 

विज्ञापन
Widow woman did love marriage Husband is not adopting his daughter
women crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में फेसबुक पर युवक की तलाकशुदा महिला से दोस्ती हो गई। दोनों ने प्रेम विवाह किया। महिला का आरोप है कि पति अब बेटी को नहीं अपना रहा है। परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को काउंसलर ने दोनों पक्षों को बुलाया, मगर बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र की युवती की पहली शादी 2012 में हुई थी। सात साल की बेटी है। महिला ने बताया कि 2018 में उसके पति की मौत हो गई। 2022 में जोधपुर के एक युवक से फेसबुक पर संपर्क और प्यार हुआ। शादी से पहले प्रेमी ने बेटी को अपनाने का वादा किया था। बाद में मुकर गया।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि विरोध पर उसे घर से निकाल दिया गया। वह आगरा आकर बेटी के साथ किराए के मकान में रहने लगी। खुद कॉस्मेटिक की दुकान चलाने लगी। कुछ दिनों बाद पति वहां आया और खर्च के लिए रुपये मांगने लगा। न देने पर मारपीट की। बेटी को भी पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसलर से पति ने कहा कि वह दोनों को अपनाने को तैयार है। मगर पत्नी को मसाज पार्लर का काम छोड़ना होगा। इस पर पत्नी ने कहा कि वह अपनी कॉस्मेटिक की दुकान चलाती है। काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि समझाने का प्रयास विफल रहा। अगली तारीख दे दी गई है।

पत्नी से मिलते ही आती है प्रेमिका की याद
परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को एक अजीब मामला आया। काउंसलर ने दोनों पक्षों की बातें सुनीं। बताया कि सदर थाना क्षेत्र की युवती की शादी 2022 में जगदीशपुरा में हुई थी। झगड़ा होने से पत्नी 6 महीने से मायके में है।


पत्नी का कहना है कि जब भी वह पति के पास जाती है तो पति को प्रेमिका की याद आ जाती है। कहता है कि वो कहां और तू कहां से आ गई मेरी जिदंगी में। विरोध पर मारपीट करता है। वहीं पति का कहना है कि घर काम न करना पड़े इस वजह से पत्नी नई कहानियां बनाती है। काउंसलर की कोशिश के बाद भी दोनों में बात नहीं बनी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed