फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Widow found dead in toilet, case registered

Agra News: शौचालय में मृत मिली महिला, ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 21 Dec 2022 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Widow found dead in toilet, case registered
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र निवासी एक विधवा ससुराल स्थित शौचालय में मृत पाई गई। महिला के भाई ने ससुराली जनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सत्य स्वरूप निवासी नगला दरका, मजरा सनौड़ी, सिकंदरपुर वैश्य ने बताया कि उसकी बहन रामसखी की शादी 15 वर्ष पूर्व ग्राम कछेला, अमांपुर निवासी मुकेश से हुई थी। 2020 में मुकेश की मौत हो गई। उसकी बहन के तीन नाबालिग बच्चे हैं। वह आशा कार्यकर्ता है। बहनोई के मौत के बाद से उसके जेठ रामसेवक, जेठानी उर्मिला, सास अमरावती, ससुर शिवनंदन आए दिन उसे परेशान करते थे। बहन और उसके तीनों बच्चों को घर से निकालने की कोशिश करते थे। इस बारे में जानकारी होने पर ससुराली जनों को कई बार समझाया गया, लेकिन वे नहीं माने। सात दिसंबर को रामसखी ससुराल में ही शौचालय में मृत मिली। इस घटना की सूचना भी ससुराली जनों ने विधवा के मायके में नहीं दी। अन्य लोगों से घटना का पता चल सका। सत्य स्वरूप ने विधवा के जेठ, जेठानी, सास और ससुर के खिलाफ मंगलवार को केस दर्ज करवाई है। थाना प्रभारी अमांपुर रामसिया मौर्य ने बताया कि बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed