{"_id":"674ff0fef3c12d6f0707605e","slug":"widening-of-amanpur-etah-road-pedestrians-will-get-relief-kasganj-news-c-175-1-mt11003-124517-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अमांपुर-एटा मार्ग का चौड़ीकरण, राहगीरों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अमांपुर-एटा मार्ग का चौड़ीकरण, राहगीरों को मिलेगी राहत
Wed, 04 Dec 2024 11:34 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:34 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर-एटा मार्ग के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। मार्ग के चौड़ीकरण के लिए लखनऊ में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक में स्वीकृति मिल चुकी है। इसके चौड़ीकरण से स्थानीय ग्रामीणों के साथ बाहरी यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग द्वारा अमांपुर-एटा के मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बीते लंबे समय से की जा रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए ही प्रस्ताव तैयार किया गया था। इस प्रस्ताव को लखनऊ में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक में स्वीकृति मिल चुकी है। इस मार्ग के चौड़ीकरण व मरम्मत में करीब 12.90 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मार्ग निर्माण के लिए निविदा जारी की जाएगी। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू हो जाएगा।
अमांपुर-एटा मार्ग के चौड़ीकरण को मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू करा दिया जाएगा। - ज्ञान प्रकाश, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग