फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Whom the police made the third accused, the victim denied him

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शपथ पत्र दिया

Sun, 21 Aug 2022 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Whom the police made the third accused, the victim denied him
आगरा। ताजगंज थानाक्षेत्र के एक सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस जिसे तीसरा आरोपी बनाकर तलाश रही थी, उसे पीड़िता ने आरोपी मानने से इनकार कर दिया। शपथ पत्र देकर कहा है कि पुलिस जिसे खोज रही वह नामजद आरोपी देव नहीं है बल्कि देव कोई और है। इस मामले में बाह के ब्लाक प्रमुख सहित दो जेल में हैं।
विज्ञापन

थाना ताजगंज में खुर्जा निवासी एक युवती ने नौ जनवरी को सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें बाह के ब्लाक प्रमुख लाल सिंह, देव और जितेंद्र को नामजद किया। लाल सिंह और जितेंद्र मौके पर पकड़े गए थे। जितेंद्र लाल सिंह का चालक है। पीड़िता ने तीसरे आरोपी देव का नाम लिया था। पुलिस ने लाल सिंह और जितेंद्र को जेल भेज दिया। मुकदमे में देव वांछित है। मामले में एससी-एसटी एक्ट की वृद्धि भी की गई। विवेचना तत्कालीन सीओ सदर राजीव कुमार ने की।
विज्ञापन

विवेचना में पुलिस ने तीसरे आरोपी देव की पहचान पिनाहट निवासी दिग्विजय सिंह के रूप में की। पुलिस ने गिरफ्तार न कर पाने पर कोर्ट से कुर्की पूर्व नोटिस ली। उसे आरोपी के घर पर चस्पा कराया। बाद में पीड़िता के प्रार्थनापत्र पर विवेचना सीओ खेरागढ़ महेश कुमार को स्थानांतरित की गई। पीड़िता ने अब पिछले दिनों फरार आरोपी दिग्विजय के पक्ष में शपथ पत्र दिया। इसमें कहा कि आरोपी के पिता उससे मिलने आए थे। उन्होंने बेटे की फोटो और वीडियो दिखाई। घटना में शामिल आरोपी वो नहीं था। इस पर वो शपथ पत्र दे रही है। आरोपी देव कोई और है। इसलिए इसका नाम निकाल दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि केस में साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। पीड़िता का शपथ पत्र मिला है। इसमें पीड़िता ने कहा है कि जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है, यह नामजद आरोपी देव नहीं है। मामले में विधिक राय लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed