फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Who shot school manager in the middle of the road and why these are big questions before police

यूपी: विद्यालय प्रबंधक को किसने और क्यों बीच सड़क पर मारी गोली, पुलिस के सामने ये बड़े सवाल

Wed, 01 May 2024 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 May 2024 09:17 AM IST
सार

विद्यालय प्रबंधक को गोली मारने वाले बदमाश बेसुराग हैं। पुलिस के सामने बड़ा सवाल ये भी है कि विद्यालय प्रबंधक को किसने और क्यों बीच सड़क पर गोली मारी। हालांकि हमलावरों के तार विद्यालय से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। 
 

विज्ञापन
Who shot school manager in the middle of the road and why these are big questions before police
हमलावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ग्वालियर हाईवे स्थित सेवला में शारदा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक नरेश चाहर को गोली मारने वाले बदमाशों का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग सका है। वहीं हमले के पीछे की वजह भी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। हमलावरों के तार विद्यालय से जुड़े की होने की आशंका है। प्रबंधक के पूरी तरह से ठीक होने पर पुलिस पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

सेंथिया एस्टेट, सदर के रहने वाले नरेश कुमार चाहर को सोमवार सुबह स्कूटर सवार दो बदमाशों ने गोली मारी थी। वह कार में पत्नी पूजा और 3 साल की बेटी के साथ बैठे हुए थे। नरेश बचने के लिए झुक गए थे। इस कारण गोली उनके गर्दन में घुसकर जबड़े में लगी थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। आपरेशन के बाद गोली निकाल दी गई। उनकी हालत में मामूली सुधार हुआ है। मामले में प्रबंधक के छोटे भाई हरेश सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि भाई की हालत गंभीर थी। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को हालत में सुधार होने पर वेंटीलेटर हटा लिया गया। वह अभी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। हमले के पीछे कौन है? यह परिवार के लोगों को पता नहीं है। भाई नरेश के ठीक होने पर जानकारी ली जाएगी। उनकी गांव में कोई रंजिश नहीं है। विद्यालय में भी किसी तरह का विवाद नहीं है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस का कहना है कि टीम लगी हैं। बदमाश सदर की तरफ से आए थे। गोली मारने के बाद ग्वालियर हाईवे के पास की कई काॅलोनी में होकर भाग गए थे। उनका चेहरा साफ हो गया है। मगर, किसी को पहचाना नहीं जा सका है। पुलिस यह पता कर रही है कि प्रबंधक का विद्यालय में तो कोई विवाद नहीं है? आशंका है कि हमले के पीछे विद्यालय से ही जुड़ा कोई विवाद हो सकता है। घटना के पीछे कोई दूसरे विद्यालय का शिक्षक और अन्य तो नहीं है। इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed