फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Who gave loan of Rs 83.70 lakh without investigation?

Agra News: किसने बिना जांच दिला दिया 83.70 लाख का कर्ज

Mon, 18 Dec 2023 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 18 Dec 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Who gave loan of Rs 83.70 lakh without investigation?
किसने बिना जांच दिला दिया 83.70 लाख का कर्ज
विज्ञापन

अब तक धोखाधड़ी करने वाले 12 लोगों पर दर्ज हो चुकी है रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। बैंक ऑफ बड़ौदा की औडे़न्य पड़रिया शाखा से किसने बिना जांच के किए 12 लोगों को 83.70 रुपये का कर्ज दिला दिया। क्या किसी के अभिलेख आदि की जांच नहीं हुई या फिर किसी अंदर के व्यक्ति ने इस धोखाधड़ी में कर्ज लेने वालों का सहयोग किया। ये वो सवाल हैं, जिस पर बैंक प्रबंधक की खामोशी अभी तक बरकरार है।
बैंक संबंधी कोई कार्य करने के दौरान कागजात की जांच बेहद जरूरी है। इसके साथ ही एक टीम कर्ज लेने वालों की हैसियत आदि को लेकर भी जांच करती है। लेकिन बैंक ऑफ बड़ौदा की औडे़न्य पड़रिया शाखा से एक नहीं दो नहीं बल्कि 12 लोगों ने फर्जी कागजात, फर्म, आईटीआर, केवाईसी लगाकर 83.70 लाख रुपये का कर्ज बेहद आसानी से पा लिया। यह बात किसी भी बैंक उपभोक्ता के गले आसानी से नहीं उतर रही है। जब बैंक संबंधी कार्य में गोपनीयता और सुरक्षा को लेकर मजबूत व्यवस्था के दावे किए जाते हैं। ऐसे में भला बिना किसी बैंक कर्मी की मिली भगत 12 लोगों को फर्जी कागजात आदि पर लोन मिलना निश्चित तौर पर जांच का विषय है। इस घटना से जहां बैंक के प्रतिष्ठा पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं उपभोक्ता भी निश्चित तौर पर डरे हैं। जब कोई बैंक को आसानी से धोखा देकर लाखों का कर्ज लेकर गायब हो सकता है, तो उस बैंक में उनके रुपये, जेवर आदि किस हद तक सुरक्षित कहे जा सकते हैं।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक की ओर से सभी 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा भले ही दर्ज कराया जा चुका हो। लेकिन अभी तक शायद इस पूरी धोखाधड़ी का असली जिम्मेदार शायद बैंक में ही मौजूद है। जब तक वह बेनकाब नहीं होगा, तब तक शायद बैंक इसी तरह से जालसाज लोगों को कर्ज देकर सिर्फ मुकदमे ही दर्ज कराती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed