फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Whey became poisonous due to lizard fall, five ill after drinking

Agra News: छिपकली गिरने से जहरीला हुआ मट्ठा, पीने से पांच बीमार

Mon, 19 Jun 2023 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 19 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Whey became poisonous due to lizard fall, five ill after drinking
कासंगज। एटा के मारहरा क्षेत्र के पांच लोग मट्ठा पीकर बीमार हो गए। मट्ठा के बर्तन में छिपकली देखकर तुरंत सभी लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों के इलाज के बाद सभी लोगों की हालत में सुधार है। इसके बाद सभी लोग अपने घर वापस चले गए। मारहरा के नगला मान सिंह में सुबह के समय सतीश (28), तिरमल (33), अंकुश (20), श्यामू (20), राज (22) खेत पर काम कर रहे थे। नाश्ता में घर से मट्ठा भेजा गया। सभी लोगों ने मट्ठा का सेवन कर लिया। इसके बाद सभी लोगों को उल्टी की शिकायत होने लगी। जब बर्तन देखा गया तो उसमें छिपकली दिखाई दी। यह देखकर सूचना एंबुलेंस को दी गई। एंबुलेंस सभी बीमारों को जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर आई। अस्पताल पर सभी को भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया गया। चिकित्सकों के उपचार करने के बाद सभी की हालत में सुधार हो गया। सीएमएस डॉ.. संजीव सक्सेना ने बताया कि इलाज के बाद सभी लोगों की सेहत में सुधार हो गया। इसके बाद सभी बीमारों को रिलीव कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed