फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   When we talked, the distances between relationships disappeared.

Agra News: जब हुई बात तो मिट गईं रिश्तों के बीच की दूरियां

Sat, 23 Sep 2023 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 23 Sep 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
When we talked, the distances between relationships disappeared.
मैनपुरी। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को दंपती के 54 विवादों की सुनवाई हुई। दंपती आमने- सामने बैठे तो 3 दंपती के बीच समझौता हो गया। दंपती साथ रहने को राजी हो गए। उनको समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत देकर केंद्र से ही विदा कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना कुर्रा के कुसमाखेड़ा निवासी अशरीना की शादी आमिर खान निवासी बिछवां के साथ 15 वर्ष पूर्व हुई थी। विवाद के बाद 6 महीने से दोनों अलग रह रहे थे। थाना कोतवाली के बनर्जीनगर आगरा रोड निवासी पूजा की शादी गुलशन निवासी नगरिया अंगौथा थाना कोतवाली के साथ 9 फरवरी 2020 को हुई थी। विवाद के बाद दोनों 2 महीने से अलग रह रहे थे। थाना करहल के ममसीरपुर निवासी कीर्ति की शादी सोनू यादव निवासी नगला भारा थाना घिरोर के साथ 26 फरवरी 2019 को हुई थी। 3 महीने से दोनों अलग रह रहे थे।
विज्ञापन

पीड़िताओं द्वारा एसपी से शिकायत की गई। एसपी ने दंपती के बीच समझौता कराने के लिए शिकायतों को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया। शनिवार को उनके विवादों की सुनवाई करके उनके बीच समझौता होने पर दंपती ने एक साथ रहने की बात परामर्श केंद्र में लिखकर दी। उनको केंद्र से ही विदा कर दिया गया। केंद्र प्रभारी मधु यादव, आराधना गुप्ता, ममता चौहान, मनोरमा दास, रामकिशन यादव, मुजम्मिल मिर्जा, मंजूषा चौहान, मनोरमा सिंह, कल्याण सिंह, कुसुम चाहर, ज्योति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed