फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   When the youths roaming in the locality were interrupted, they opened fire with a pistol.

Agra News: मोहल्ले में घूम रहे युवकों को टोका तो पिस्टल से किया फायर

Tue, 20 Feb 2024 05:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 20 Feb 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
When the youths roaming in the locality were interrupted, they opened fire with a pistol.
मोहल्ले में घूम रहे युवकों को टोका तो पिस्टल से किया फायर
विज्ञापन

बाल-बाल बचा युवक, वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। सदर बाजार में सोमवार की देर रात मोहल्ले में घूम रहे बाइक सवार दो युवकों को जब एक स्थानीय युवक ने टोका तो आरोपी उग्र हो गए। एक ने पिस्टल से युवक पर फायर कर दिया। फायर होते ही अफरातफरी मच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र में सदर बाजार निवासी देवांश चौहान उर्फ शिवम देर रात करीब 11 बजे मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ घर के बाहर खड़ा था। तभी एक बाइक से दो युवक वहां आए और एक घर में चले गए। कुछ देर बाद ही दोनों घर से निकल आए। देवांश ने जब बाइक सवारों से इतनी रात को घूमने के बारे में जानकारी लेनी चाही। तो आरोपी युवक झगड़ा करने लगे। एक युवक ने पिस्टल से देवांश पर फायर कर दिया। गोली चलते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोग आरोपियों को पकड़ने के लिए भागे। तब तक दोनों बाइक पर बैठ कर भाग गए थे। घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने थाने पहुंच कर घटना की जानकारी दी। सीसीटीवी फुटेज आदि पुलिस को उपलब्ध कराए। सीओ भोगांव सुनील कुमार, प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई। कस्बा निवासी आरोपी हनी यादव और समीर यादव के खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी। देर रात कई स्थानों पर गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी।
विज्ञापन


आरोपियों के घर दी दबिश
सदर बाजार में फायरिंग की घटना के बाद सीओ ने पुलिस बल के साथ आरोपियों की तलाश में मोहल्ला कृष्णा नगर स्थित घर पर दबिश दी। लेकिन आरोपी अपने घर पर नहीं मिले। सीओ ने शिवम चौहान और उसके भाई राघव चौहान से घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं भाजपा नेता शिवानू चौहान, धर्मेंद्र चौहान, घासीराम शाक्य, विक्रांत चौहान, बॉबी भदौरिया आदि ने सीओ से मुलाकात की। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। बताया कि आरोपी रसूखदार हैं और आए दिन असलहा के दम पर लोगों को धमकाते हैं। सीओ ने बताया कि आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed