फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   When the old man sitting at the medicine shop abused, the woman created ruckus

Agra News: दवा दुकान पर बैठे वृद्ध ने दी गाली तो महिला ने किया हंगामा

Mon, 23 Dec 2024 05:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 23 Dec 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
When the old man sitting at the medicine shop abused, the woman created ruckus
- जमकर हुआ विवाद, तैनात ट्रेफिक कर्मियों ने कराया शांत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जिला अस्पताल के बाहर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर सोमवार को एक महिला पुत्र के साथ दवा लेने गई। वहां किसी बात मेडिकल पर बैठे वृद्ध ने गाली दे दी। इस पर महिला बिफर गई और जमकर हंगामा किया। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। अस्पताल के बाहर तैनात ट्रैफिक कर्मियों ने दोनों पक्ष को समझा बुझाकर शांत कराया।
सोमवार को एक महिला अपने पुत्र के साथ जिला अस्पताल गेट के बाहर स्थित मेडिकल स्टोर पर दवा लेने पहुंची थी। दवा लेने के दौरान दुकान पर बैठे वृद्ध से कहासुनी हो गई। महिला ने वृद्ध पर गाली देने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। महिला इतनी उग्र हो गई थी कि हाथापाई पर उतारू हो गई। इस दौरान वहां तैनात ट्रैफिक कर्मियों व अन्य लोगों ने बीच बचाव कर विवाद को शांत कराया। महिला को समझा बुझाकर वहां से घर भेज दिया। महिला के जाने के बाद मेडिकल स्टोर के बाहर लगी भीड़ हटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed