फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   When the officer arrived, hope for a solution arose.

Agra News: अफसर पहुंचे पास तो समाधान की जगी आस

Sat, 13 Jun 2026 02:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
When the officer arrived, hope for a solution arose.
नगर निगम आपके द्वार कार्यक्रम
आगरा। नगर निगम ने शुक्रवार से आठ वार्डों में नगर निगम आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया। निगम के अधिकारी मोहल्लों में शिकायतों के समाधान के लिए पहुंचे तो बड़ी संख्या में फरियादी सड़क, सीवर, पानी, स्ट्रीट लाइट, टैक्स, नामांतरण आदि की शिकायतें लेकर पहुंच गए। नगर आयुक्त और मेयर ने अलग-अलग जगहों पर लोगों की समस्याएं सुनीं और शिकायतों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वार्ड-54 स्थित श्रीराम पार्क में समाधान दिवस में महापौर हेमलता दिवाकर ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। क्षेत्रीय पार्षद रेणु गुप्ता की मौजूदगी में यहां करीब 85 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें अधिकांश शिकायतें निर्माण कार्यों से संबंधित रहीं। इसके अलावा सीवर, जलकल और सफाई व्यवस्था की शिकायतें ज्यादा आईं।
विज्ञापन

वार्ड-91 के बल्केश्वर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य पहुंचे। पार्षद मुरारीलाल गोयल की मौजूदगी में यहां 72 शिकायतें प्राप्त हुईं। नागरिकों ने सीवर जाम, पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं बताईं। नगर आयुक्त ने तत्काल सीवर चोक होने और सफाई की शिकायतों का निपटारा कराया और अन्य मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड-65 में सब्जी मंडी के पास स्थित पार्क में नगर आयुक्त के सामने 68 शिकायतें पहुंचीं, जिनमें निर्माण, सीवर, जलकल और सफाई संबंधी शिकायतें ही लोगों ने ज्यादा कीं। इसके अलावा वार्ड-34 में 10, वार्ड-45 में 12, वार्ड-39 में 18, वार्ड-83 में 14 तथा वार्ड-16 में 15 फरियादी समस्याएं लेकर पहुंचे। अफसरों के मोहल्लों में पहुंचने से फरियादियों में भी समस्या के समाधान की आस जगी है।

----------------
मुख्यालय के चक्कर न काटें लोग
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि मोहल्ला समाधान दिवस के जरिये नगर निगम लोगों के द्वार पर पहुंच रहा है। प्रयास है कि लोगों को मुख्यालय के चक्कर बार-बार न लगाने पड़ें। मेयर हेमलता दिवाकर ने कहा कि हर शुक्रवार को आठ वार्डों में समाधान शिविर लगेंगे। लोग शिविर में पहुंचकर शिकायतें कर सकते हैं।

नगर निगम आपके द्वार कार्यक्रम

नगर निगम आपके द्वार कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed