{"_id":"68ded786524933f3d60f48af","slug":"when-the-man-refused-to-give-him-his-bike-he-shot-himself-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-146279-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाइक देने से मना किया तो युवक ने खुद को मार ली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाइक देने से मना किया तो युवक ने खुद को मार ली गोली
Fri, 03 Oct 2025 01:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
घिरोर। मां और भाई ने शिकोहाबाद जाने के लिए बाइक देने से मना कर दिया तो गुस्से में आए नगला घना ठार निवासी युवक ने अपने सिर में गोली मार ली। आनन फानन परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।
थाना क्षेत्र के नगला घना ठार निवासी 22 वर्षीय नीपू उर्फ नीपेंद्र बृहस्पतिवार की दोपहर को शिकोहाबाद जा रहा था। उसने बडे़ भाई विपिन और अंबरवती से बाइक लेकर जाने की बात कही। मां और भाई ने बाइक लेकर जाने से मना कर दिया। इसी बात से नीपू नाराज हो गया और घर से बाहर निकलते ही सिर में तमंचा से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुन कर बाहर निकले परिजन ने उसे लहूलुहान हालत में पड़ा देखा तो गोधना सीएचसी ले गए, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नीपू को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, थानाध्यक्ष अनुज चौहान ने गांव पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी जुटाई।
घटना स्थल पर मिला तमंचा कारतूस
घटना की जानकारी के बाद थानाध्यक्ष ने निरीक्षण किया, वहां पुलिस को एक तमंचा व खाली कारतूस पड़ा मिला। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। पुलिस ने तमंचा कारतूस कब्जे में लिया है।