फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   When the gold chain was not found, he was beaten and thrown out of the house.

Agra News: सोने की चेन नहीं मिली तो पीटकर घर से निकाला

Fri, 29 Mar 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 29 Mar 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
When the gold chain was not found, he was beaten and thrown out of the house.
सोने की चेन नहीं मिली तो पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन

- महिला की तहरीर पर बिछवां पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

बिछवां (मैनपुरी)। गांव किन्हावर निवासी एक महिला को ससुरालीजन ने सोने की चेन की मांग पूरी न करने पर पीटने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। कई बार ससुरालीजन को समझाने के प्रयास किए गए। लेकिन वह लोग नहीं माने। आखिरकार महिला ने ससुरालीजन के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना क्षेत्र के गांव किन्हावर निवासी सुमन देवी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उसकी शादी फरवरी 2012 को रूपेंद्र निवासी ताजपुरा थाना सिढपुरा कासगंज के साथ हुई थी। उसके दो पुत्रियां वैष्णवी और आकांक्षा हैं। शादी के कुछ समय बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पति व अन्य ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे। वह लोग सोने की चेन मांग रहे थे। जब मांग पूरी करने में असमर्थता जाहिर की तो 30 सितंबर 2023 को उसकी पिटाई करने के बाद घर से निकाल दिया गया। मायके वालों ने काफी समझाया लेकिन ससुरालीजन नहीं माने। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति रूपेंद्र, राजू, महेश, विकास, सुनीता निवासी ताजपुरा हाल निवासी रामलीला मैदान पीतमपुरा नई दिल्ली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed