फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   When the family left them, the Foundation held the old woman's hand.

Agra News: परिवार ने छोड़ा साथ तो फाउंडेशन ने थामा वृद्धा का हाथ

Sun, 20 Oct 2024 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 20 Oct 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
When the family left them, the Foundation held the old woman's hand.
जिला अस्पताल में भर्ती घायल महिला
मैनपुरी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस फाउंडेशन के लोगों ने नगला कीरत कांशीराम कॉलोनी में घायल अवस्था में मकान के अंदर पड़ी वृद्ध महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके शरीर में कीड़े पड़ गए थे। घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस फाउंडेशन के सदस्यों ने कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक 31 में वृद्ध गीता देवी को देखा। उनके शरीर में कीड़े पड़ गए हैं। उनके बेटे की एक साल पहले मौत हो चुकी है। पुत्रवधू छह महीने पहले उनको छोड़कर मायके चली गईं है। रिश्तेदारों ने भी उनको छोड़ दिया। दो महीने पहले जमीन पर गिरने से उनको गंभीर चोटें आईं। इलाज के अभाव में उनके हाथ और पैरों में कीड़े पड़ गए। कमजोरी के कारण वह उठ नहीं पाती थीं।
विज्ञापन


गीता देवी को कमरे में ही मोहल्ले के लोग खाना दे जाते थे। टीम के सदस्यों ने वृद्धा को मोहल्ले के लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला के शरीर से कीड़े निकलकर उसका उपचार किया। डॉक्टर राजदीप सिंह ने बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्धा को गंभीर घायल हालत में अस्पताल लाया गया है। देखरेख के अभाव में शरीर में कीड़े पड़ गए थे। उनको निकालकर ड्रेसिंग की गईं है। अस्पताल में भर्ती करके उपचार दिया जा रहा है।


फाउंडेशन टीम में डॉ. अवनीश शाक्य, अतुल सक्सेना, नीतेश वर्मा, पुष्पेंद्र राजपूत, शैलू राठौर, आदित्य चौहान, मुकेश कुमार, जीत कुमार, गोविंद दिवाकर, अनुभव सक्सेना, नरेंद्र यादव, रिंकू यादव, विकास श्रीवास्तव, राजकुमार राजावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed