फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   When the co-vaccine arrived in the medical college, the crowd broke

मेडिकल कॉलेज में को-वैक्सीन आई तो टूटी भीड़

Mon, 19 Jul 2021 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
When the co-vaccine arrived in the medical college, the crowd broke
रफ़रोजाबाद ! जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाती युवती - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। तीसरी लहर आने के संकेत होने के कारण लोग कोरोना टीकाकरण कराने के लिए जागरूक हो रहे हैं। सोमवार को कोवाक्सीन मेडिकल कॉलेज में आई तो दूसरी डोज लगवाने के लिए भीड़ टूट गई। भीड़ को काबू करने के लिए लोगों का खिड़की के बाहर से रजिस्ट्रेशन किए गए। कोविन एप में दूसरी डोज के लिए बदली प्रक्रिया के कारण कई लोगों को वापस लौटना पड़ा। इधर, पूरे जिले में 44 स्थानों पर आयोजित टीकाकरण सत्र में 6300 से अधिक वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

पहली डोज लगने के बाद लंबे समय से मेडिकल कॉलेज में कोवाक्सीन नहीं आ रही थी। दूसरी डोज के लिए हजारों की संख्या में लोग इंतजार कर रहे थे। कई लोग तो एक डोज लगवाकर ही संतुष्ट हो गए थे। मगर कोरोना की तीसरी लहर आने के संकेत मिलने पर लोग अलर्ट हो गए हैं। मेडिकल कॉलेज में 660 से अधिक डोज लगाई गईं। तेज बारिश के बीच भी वैक्सीन लगाने के लिए लोगों का आना जाना लगा रहा। मेडिकल कॉलेज में भीड़ इतनी हो गई कि सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ती नजर आईं। भीड़ अधिक होने के कारण चार रजिस्ट्रेेशन कांउटर मेडिकल कॉलेज में लगाए गए।
विज्ञापन

चार अंकों का सीक्रेट कोड आवश्यक
मेडिकल कॉलेज में दूसरी डोज लगवाने आए लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। पहली डोज के रजिस्ट्रेशन के दौरान लोगों के मोबाइल पर आया चार अंक का सीक्रेट कोड मांगा गया। लंबी लाइन में लगने के बाद नंबर आया। उसके बाद सीक्रेट कोड न होने के कारण लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑन स्पाट बुकिंग बन रही भीड़ का कारण
ऑनस्पाट बुकिंग की शुरुआत की गई है। तब से 10 प्रतिशत लोग ही पहले स्लॉट लेकर आ रहे हैं। एक व्यक्ति का ऑन स्पाट रजिस्ट्रेशन करने में स्वास्थ्यकर्मियों को पांच मिनट का समय लग रहा है। ऐसे में भीड़ अधिक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed