फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   When she gave birth to a daughter, her in-laws threw her out of the house.

Agra News: बेटी को जन्म दिया तो ससुरालीजन ने घर से निकाला

Sat, 23 Mar 2024 12:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 23 Mar 2024 12:25 PM IST
विज्ञापन
When she gave birth to a daughter, her in-laws threw her out of the house.
बेटी को जन्म दिया तो ससुरालीजन ने घर से निकाला
विज्ञापन

-जान से मारने की दी धमकी, कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी



मैनपुरी। शादी के कुछ समय बाद जब विवाहिता ने एक पुत्री को जन्म दिया खुश होने के बजाय ससुरालीजन ताने देने लगे। एक दिन जमकर पिटाई की और घर से बाहर निकाल दिया। ससुराल से निकाले जाने के बाद पीड़िता मायके उददैतपुर आ गई। पिता ने ससुरालीजन के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


कोतवाली क्षेत्र के गांव उददैतपुर अभई निवासी संतोष कुमार ने बताया कि पुत्री प्रियंका की शादी 21 फरवरी 2022 को नीलेश कुमार निवासी गांव उदयपुर खर्द जनपद इटावा के साथ की है। शादी के बाद पुत्री ने एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद से ही ससुरालीजन उसको बेटी को जन्म देने का ताना देते हुए प्रताड़ित करने लगे। पति व अन्य ससुरालीजन बेटे को जन्म न देने पर आए दिन पुत्री को मारते पीटते और भूखा प्यासा रखते थे। कुछ दिन बाद पुत्री को पीटने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। उक्त घटना के बाद विधिक सेवा प्राधिकरण से समझौता हो गया और पुत्री ससुराल चली गई। इसके कुछ दिन बाद दामाद ने 50 हजार रुपये उधार लिए। छह माह बाद जब रुपये वापस मांगे तो फिर से पुत्री की पिटाई की। इसके बाद वह पुत्री को घर ले आए। लोगों के कहने पर 11 मार्च 2024 को पुत्र को फिर से ससुराल भेज दिया। लेकिन अगले ही दिन पुत्री को ससुरालीजन ने जमीन पर गिराकर पीटा। पुत्र को जन्म न देने का ताना देते हुए घर से निकाल दिया। कहा कि दोबारा आई तो जान से मार देंगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति नीलेश कुमार, सास विमला देवी, देवर टिंकू व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed