फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   When grandmother scolded the real sisters left the house

Agra News: दादी ने डांटा तो घर से चली गईं सगी बहनें

Mon, 29 Jan 2024 04:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 29 Jan 2024 04:51 PM IST
विज्ञापन
When grandmother scolded the real sisters left the house
दादी ने डांटा तो घर से चली गईं सगी बहनें
विज्ञापन

नहीं लग सका कोई सुराग, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो सगी बहनें दादी की डांट से नाराज होकर घर से चलीं गईं। परिजन ने काफी तलाश की लेकिन बहनों का कहीं कोई पता नहीं लग सका। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच व तलाश शुरू कर दी है।

कुरावली थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि 16 वर्षीय और 15 वर्षीय पुत्री कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज की छात्राएं हैं। 25 जनवरी को दोनों को दादी ने किसी बात को लेकर डांट लगा दी। इसी बात को लेकर दोनों नाराज हो गईं। कुछ देर बाद दोनों बहनें घर से कहीं चली गईं। काफी इंतजार करने के बाद भी जब दोनों वापस नहीं लौटीं तो तलाश शुरू की। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का कहीं कोई पता नहीं लग सका। परिजन ने किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए पुत्रियों को सकुशल ढूंढ कर लाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed