{"_id":"679f1d19ae410f68cb0c1f60","slug":"when-challans-started-being-issued-with-the-help-of-ai-drivers-started-wearing-seat-belts-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: एआई की मदद से होने लगे चालान तो सीट बेल्ट लगाने लगे वाहन चालक, चाैंकाने वाला आंकड़ा आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: एआई की मदद से होने लगे चालान तो सीट बेल्ट लगाने लगे वाहन चालक, चाैंकाने वाला आंकड़ा आया सामने
Sun, 02 Feb 2025 12:52 PM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:52 PM IST
सार
दिसंबर में सीट बेल्ट न लगाने पर पांच हजार से अधिक चालान हुए तो वहीं जनवरी में ये संख्या घटकर 200 से कम पर आ गई है। लोगों में सीट बेल्ट लगाने के प्रति जागरुकता आई है।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत जब से शहर में आर्टिफिशियल इंटेंलिजेंस आधारित कैमरे लगाए गए हैं। इससे लोग सतर्क हो गए हैं। अब एमजी रोड पर चार पहिया वाहन सवार सीट बेल्ट लगाकर चल रहे हैं।
यही कारण रहा कि दिसंबर में बिना सीट बेल्ट के पांच हजार से अधिक चालान हुए तो जनवरी में यह संख्या घटकर 146 रह गई। नगर निगम स्मार्ट सिटी कार्यालय से यह संचालित हो रहा है। एक से 31 जनवरी तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि एआई आधारित कैमरे कितनी मुस्तैदी से काम को अंजाम दे रहे हैं।
सीट बेल्ट न लगाने पर 146 वाहन चालकों के चालान ट्रैफिक पुलिस को भेजे गए हैं। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि आईटीएम सिस्टम में जो कैमरे इंस्टाल कराए गए थे, उन्हीं के माध्यम से ई-चालान जनरेट हो रहे हैं। कैमरों से लिया गया फोटो ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को भेजा जा रहा है। यहां से चालान वाहन चालक के घर भेजा जा रहा है।