फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   When big cylinders became expensive, the 'price' of Chhotu increased

महंगे हुए बड़े सिलिंडर तो छोटू के बढ़ गए ‘भाव’

Thu, 04 Aug 2022 01:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
When big cylinders became expensive, the 'price' of Chhotu increased
आगरा। गैस के बड़े सिलिंडर महंगे होने से पांच किलो के छोटू सिलिंडर की बिक्री 30 फीसदी तक बढ़ गई है। खासतौर पर इसका प्रयोग छात्र, छोटे दुकानदार, स्टॉल, ठेल-ढकेल पर खाने-पीने की सामग्री बेचने वाले अधिक करते हैं।
विज्ञापन

ऑल इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के आगरा संभाग अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि 14.2 किलो का घरेलू सिलिंडर 1065.50 रुपये और 19 किलो का व्यावसायिक सिलिंडर 2026 रुपये का है। पांच किलो के घरेलू सिलिंडर 392 रुपये और एफटीएल (फ्री ट्रेड एलपीजी) 577.50 रुपये का है। अब एफटीएल सिलिंडर 5000 से 5500 तक हर महीने बिक रहे हैं। बीते महीने जून तक इनकी संख्या चार हजार तक थी। इनको खरीदने वालों में चाय, अंडे वाले, फास्ट फूड बेचने वाले, वेल्डिंग का कार्य करने वाले समेत अन्य छोटे कार्य करने वाले लोग हैं। घरेलू सिलिंडर की हर महीने 2500 से 3000 की खपत है। बीते जून महीने तक 2000-2200 बिक रहे थे। इसमें छात्र, नौकरी करने वाले एकल युवक समेत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार भी हैं।
विज्ञापन

आगरा एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सिकरवार ने बताया कि 19 किलो का सिलिंडर लेने पर 106.63 रुपये और घरेलू 14.2 किलो सिलिंडर पर 75 रुपये प्रति किलो का भाव है। छोटे सिलिंडर पर 116 रुपये और घरेलू वाले पांच किलो सिलिंडर पर 78 रुपये प्रति किलो का भाव जरूर है, लेकिन ये आसानी से पंप, परचून की दुकान से भी खरीदे जा सकते हैं। साथ ही एकमुश्त रुपये न होने पर भी इनकी खरीद आसान रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे घर में एक बच्चा और पत्नी है। आमदनी इतनी नहीं है कि हर महीने बड़ा सिलिंडर भरवा सकूं। रुपयों की किल्लत होने पर छोटू सिलिंडर खरीद लेते हैं, बाकी के रुपयों से अन्य खर्च में उपयोग हो जाते हैं। प्रेम कुमार, जगदीशपुरा

आलू चाट की स्टॉल लगाता हूं, सीमित आमदनी होने के कारण पास की दुकान से पांच किलो का सिलिंडर मिल जाता है। खत्म होने पर आसानी से भरवा लेता हूं, एजेंसी जाने की जरूरत नहीं पड़ती।
सोनू कुशवाहा, रामबाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed