{"_id":"67d074c0e514f3af1c051841","slug":"when-a-teenager-refused-to-talk-she-was-given-poisonous-medicine-her-condition-is-critical-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-133493-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बात न करने पर किशोरी को पिलाई जहरीली दवा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बात न करने पर किशोरी को पिलाई जहरीली दवा, हालत गंभीर
Tue, 11 Mar 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
भोगांव। शोहदे ने बात न करने पर कस्बा बिछवां की रहने वाली एक किशोरी को रोक कर झाड़ियों में खींच कर ले जाने की कोशिश की, विरोध करने पर उसे जहरीली दवा पिला दी। गंभीर हालत में युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी रास्ता रोक कर अश्लील हरकतें करता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद शोहदे की तलाश शुरू कर दी है।
थाना बिछवां क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले शख्स ने भोगांव थाने में तहरीर दी। बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री भोगांव क्षेत्र में आलीपुर खेड़ा के पास एक विद्यालय में 9वीं कक्षा की छात्रा है। गांव मिलकिया का रहने वाला रंजीत आए दिन स्कूल आते-जाते पुत्री का रास्ता रोकता और बात करने का दबाव बना रहा था। आरोपी अश्लील हरकत करता था, जानकारी होने के बाद आरोपी के घर जाकर शिकायत भी की थी, मगर, शोहदा हरकतों से बाज नहीं आया।
सोमवार की सुबह करीब 9 बजे जब पुत्री साइकिल से स्कूल जा रही थी, मिलकिया ऑटो स्टैंड के पास आरोपी रंजीत ने रोक लिया और जबरन खींचते हुए साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। पुत्री ने विरोध किया तो शोहदे ने पुत्री को कोई जहरीली दवा पिला दी और वहां से भाग गया। दवा पीने के कुछ देर बाद ही पुत्री की हालत बिगड़ गई। जानकारी होने के बाद पुत्री को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है, शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।