{"_id":"64b2be829b78f147ed0223e3","slug":"wheels-of-goods-train-derailment-during-shunting-at-yamuna-bridge-railway-station-in-agra-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, यमुना ब्रिज-आगरा फोर्ट स्टेशन के बीच तीन घंटे बाधित रहा ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, यमुना ब्रिज-आगरा फोर्ट स्टेशन के बीच तीन घंटे बाधित रहा ट्रैक
Sat, 15 Jul 2023 09:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 15 Jul 2023 09:13 PM IST
सार
आगरा में मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतर गए। इस वजह से यमुना ब्रिज और आगरा फोर्ट स्टेशन के बीच तीन घंटे तक ट्रैक बाधित रहा। कई ट्रेन लेट हो गईं।
विज्ञापन
Agra News: मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, यमुना ब्रिज-आगरा फोर्ट स्टेशन के बीच तीन घंटे बाधित रहा ट्
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन पर शंटिंग के वक्त मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतर गए। इससे तीन घंटे तक आगरा फोर्ट स्टेशन तक का ट्रैक बाधित रहा। दो ट्रेन ट्रैक साफ होने पर रवाना हो सकीं। कई ट्रेन लेट हो गईं।
विज्ञापन
रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को दोपहर 2:26 बजे टूंडला-बांदीकुई रेल सेक्शन में यमुना ब्रिज स्टेशन के यार्ड में खाली मालगाड़ी की शंटिंग हो रही थी। एक वैगन के दो पहिए पटरी से उतर गए। ये वैगन ट्रेन के बीच के थे। इससे यमुना ब्रिज और आगरा फोर्ट स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक बाधित रहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- मासूमों की सेहत से खिलवाड़: आगरा में मिड डे मील के खाने में निकले कीड़े, अभिभावकों में आक्रोश; कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
घटना के वक्त टूंडला की ओर से अजीमाबाद एक्सप्रेस और पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस आ रही थी। उसे यमुना ब्रिज स्टेशन आगरा फोर्ट स्टेशन और पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस को छलेसर स्टेशन पर रुकवाया गया। डीआरएम आनंद स्वरूप भी मौके पर पहुंच गए। ट्रैक से मालगाड़ी हटने के बाद ट्रेनों को रवाना गया। दोनों ही ट्रेनें करीब तीन घंटे देरी से रवाना हो सकीं।