{"_id":"66b541302a1030a4290be5a4","slug":"wheel-runs-over-young-man-who-fell-from-tractor-dies-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-122097-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: रक्षाबंधन से पहले बहन के घर आए भाई की मौत, ट्रैक्टर से फिसला...ऊपर से गुजर गया पहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: रक्षाबंधन से पहले बहन के घर आए भाई की मौत, ट्रैक्टर से फिसला...ऊपर से गुजर गया पहिया
Fri, 09 Aug 2024 01:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 09 Aug 2024 01:23 PM IST
सार
मैनपुरी के कुसमरा में अपनी बहन के घर आए इटावा निवासी युवक की मौत हो गई। वो गांव के ही युवक के साथ ट्रैक्टर से जा रहा था। उसका पैर फिसल गया और ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। पहिये से कुचलकर उसकी मौके पर ही जान चली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के कस्बा कुसमरा के गांव धमियापुर के पास बृहस्पतिवार की देर शाम एक युवक ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। ट्रैक्टर का पहिया युवक को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने बहनोई के घर रह रहा था। ट्रैक्टर चालक खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जनपद इटावा के बकेवर निवासी सतेंद्र पुत्र मिजाजी लाल निवासी करीब 15 दिनों से गांव धमियांपुर किशनी निवासी बहनोई राम कन्हैया के घर रह रहा था। बृहस्पतिवार को गांव निवासी उदय के साथ ट्रैक्टर से छिबरामऊ गया था। शाम को वह वापस घर आ रहा था। तभी गांव के के पास तेजगति होने के कारण सतेंद्र ट्रैक्टर से गिर गया और पहिया ऊपर से निकल गया।
हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही बहनोई राम कन्हैया की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।