फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wheat will be purchased from farmers at 73 centers from today

Agra News: आज से 73 केंद्रों पर किसानों से खरीदा जाएगा गेहूं

Thu, 29 Feb 2024 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 29 Feb 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Wheat will be purchased from farmers at 73 centers from today
मैनपुरी। 73 केंद्रों पर आज से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो रही है। पहले 15 मार्च से गेहूं खरीद होनी थी, लेकिन शासन ने अब इसे 15 दिन पहले शुरू करने का आदेश दिया है। बृहस्पतिवार को दिन भर अधिकारी खरीद की तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन


सरकार ने इस बार 2275 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) निर्धारित किया है। खरीद के लिए जिले में 73 केंद्र बनाए गए हैं। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी उदित नारायण ने बताया कि 73 खरीद केंद्रों में विपणन शाखा के छह, पीसीएफ के 53, पीसीयू के 11 तथा भारतीय खाद्य निगम के तीन खरीद केंद्र शामिल हैं। तहसील मैनपुरी में 10, तहसील कुरावली में आठ, तहसील भोगांव में 17, तहसील घिरोर में 10, तहसील किशनी में 12, तहसील करहल में 16 गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को गेहूं बेचने से पहले अपना पंजीकरण खाद्य विभाग की वेबसाइट एफएससीडॉटयूपीडॉटएनआईसीडॉटइन पर कराना होगा। किसान नजदीकी जन सुविधा केंद्र से भी पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन





बटाईदार भी करा सकते हैं अपना पंजीकरण
सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं का विक्रय करने के लिए बटाईदारों को भी इस बार मौका मिलेगा। पहले केवल भूमिधर किसानों का ही पंजीकरण गेहूं विक्रय के लिए संभव होता था। लेकिन बटाईदारों की समस्या को देखते हुए इस बार उनके लिए भी विकल्प दिया गया है। वहीं खरीद के दौरान 20 रुपये प्रति क्विंटल उतराई और छनाई का खर्च भी ऑनलाइन किसानों के खाते में भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहली मार्च से जिले 73 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। किसान ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद अपना गेहूं विक्रय कर सकते हैं। कोई समस्या आने पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क भी कर सकते हैं। - उदित नारायण सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed