फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wheat will be procured through e-pop machine

ई पॉप मशीन से होगी गेहूं की खरीद

Fri, 05 Mar 2021 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Wheat will be procured through e-pop machine
कासगंज। इस बार ई-पॉप मशीन (इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ पर्चेज मशीन) से गेहूं की खरीद की जाएगी। शासन ने गेहूं की खरीद में पारदर्शिता लाने के लिए व्यवस्थाओं में बदलाव कर दिया है। जिले में खरीद के लिए 47 केंद्र निर्धारित किए जा चुके हैं। भविष्य केंद्रों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन

जिले में गेहूं की फसल प्रमुख फसलों में शामिल है। गेहूं की खरीद का लाभ किसानों को दिलाने के लिए शासन लगातार कड़े कदम उठा रहा है। शासन ने इस बार खरीद के लिए ई पॉप मशीन की व्यवस्था की है ताकि खरीद केद्रों पर बिचौलिया सक्रिय न हो सकें। प्रिंगर प्रिंट मिलने पर ही किसान फसल बेच सकेंगे। 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद होनी है। इस खरीद के लिए अब तक जिला में खाद्य विभाग, पीसीएफ, कर्मचारी कल्याण निगम, भारतीय खाद्य निगम एजेंसी नेरुचि दिखाई है। इन एजेंसियों के अब तक 47 केंद्र निर्धारित किए जा चुके हैं। जबकि पिछले साल 52 केंद्रों पर खरीद की गई थी। बताया जाता है कि खरीद के लिए अभी और प्रस्ताव भी विभाग को प्राप्त हुए हैं। ऐसे में खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed