{"_id":"65bb8473c9c1528bdb0fd3c4","slug":"wheat-will-be-procured-at-52-centers-in-the-district-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-110623-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिले में 52 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिले में 52 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद
Thu, 01 Feb 2024 05:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 01 Feb 2024 05:15 PM IST
विज्ञापन
इस बार 15 मार्च से होगी शुरुआत, तैयारियां हुईं शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। जिले में गेहूं की खरीद के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार इसकी शुरुआत 15 मार्च से होगी। गेहूं खरीद के लिए तीन एजेंसियों ने दिलचस्पी दिखाई है। इन एजेंसियों के 52 केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं।
शासन से इस बार किसानों को राहत देने के लिए गेहूं का समर्थन मूल्य 150 रुपये बढ़ाकर 2275 रुपये निर्धारित किया है। आमतौर पर हर साल एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होती है, लेकिन इस बार 15 मार्च से खरीद कराने का निर्णय लिया गया है। विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस बार पिछले साल से एक खरीद केंद्र कम निर्धारित किया गया है। सरकारी एजेंसियों से खरीद केंद्र खोलने के लिए आवेदन मांगे गए थे। आवेदन प्राप्त होने के बाद इन्हें अंतिम रूप दिया गया। सबसे अधिक 40 केंद्र पीसीएस के खुलेंगे। खाद्य विभाग सात और भारतीय खाद्य निगम पांच केंद्रों पर गेहूं की खरीद करेगा।
वर्जन
जिले में गेहूं की खरीद के लिए केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। शासन के निर्देशों के अनुसार केंद्र प्रभारियों को समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है- अरुण कुमार त्रिपाठी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी