फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wheat purchase registration will start at 23 centers in the district

Agra News: जिले में 23 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद पंजीकरण शुरू

Mon, 20 Jan 2025 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 20 Jan 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Wheat purchase registration will start at 23 centers in the district
कासगंज। जिले में एक मार्च से शुरु होने वाली गेहूं की खरीद के लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं। खरीद के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ हो गई है। खरीद के लिए 23 केंद्र निर्धारित किए हैं। इस बार 2425 रुपये समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। जिलेे में वर्ष 2022 से गेहूं खरीद की स्थिति काफी खराब चल रही है। सरकार ने किसानों को फसल का उचित मूल्य देने के लिए इस बार 150 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य बढ़ाया है। गेहूं की खरीद के लिए पंजीकरण को पोर्टल खुल चुका है। अब तक 25 किसानों ने अपना पंजीकरण करा लिया है। वर्ष 2024 में 54 केंद्रों पर गेहूं की खरीद की गई। इन केंद्राें पर 857 किसानों ने 4208.218 मीट्रिक टन गेहूं की बिक्री की। जाे लक्ष्य का 7.94 प्रतिशत रही। इस बार अभी तक 23 केंद्रों का निर्धारण किया है। खरीद के लिए अभी शासन से लक्ष्य नहीं मिला है। खाद्य विभाग के सात, पीसीएफ के 14 तथा भारतीय खाद्य निगम के दो केंद्र प्रस्तावित किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed