फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wheat crop sown on land marked for MRF plant

Agra News: पीएम आवास नहीं बनाने पर चार लाभार्थियों से रिकवरी

Wed, 13 Mar 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 13 Mar 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Wheat crop sown on land marked for MRF plant
कासगंज। पीएम आवास योजना की धनराशि लेकर आवास का निर्माण नहीं करने वाले चार लाभार्थियों से जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने रिकवरी की है। वहीं, 233 पात्रों के अधूरे आवासों को लेकर दो बार नोटिस जारी किए है। अब तक 10 निकायों में 8511 आवास स्वीकृत हुए। जिनमें से 8278 आवास पूर्ण हो चुके हैं। साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने पर 2015 से हर गरीब की जमीन पर मकान बनाने के लिए डूडा विभाग से ढाई लाख रुपये की धनराशि तीन किस्तों में देने की योजना लागू की। इसके तहत जिले के 10 निकायों में अब तक 8511 आवास स्वीकृत हुए। जिनमें 8278 आवास पूर्ण हो चुके हैं। 233 पात्र अभी शेष है। जिनके खाते में सरकारी धनराशि पहुंच गई है, लेकिन उन्होंने आवास नहीं बनवाए। ऐसे पात्र लोगों को चिन्हित कर डूडा विभाग ने इन्हें दो बार नोटिस भेज कर आवास तैयार करने की चेतावनी दी है।विभाग तीसरा नोटिस देने के बाद उनके खातों से सरकारी धनराशि की भी रिकवरी करने की कार्रवाई करेगा। चार लाभार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने धनराशि लेने के बाद भी आवास तैयार नहीं कराए। विभाग ने इन पर कार्रवाई की है। उनके खातों से तीन किस्तों में पहुंची ढाई लाख रुपये की धनराशि की रिकवरी कराई है। इनमें कस्बा सिढ़पुरा निवासी अंजू और यही के वकार अहमद, कस्बा अमांपुर की खुशबू और रेखा के खातों से रिकवरी हुई है। डूडा विभाग के जिला समन्वयक सुरजीत सिंह का कहना है कि 233 पात्रों ने जल्द आवास पूर्ण नहीं कराए तो जल्द ही इनसे भी रिकवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed