फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wheat crop being harvested at a wage of 50 kg per bigha

Agra News: 50 किलो प्रति बीघा की मजदूरी पर काट रहे गेहूं की फसल

Mon, 10 Apr 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 10 Apr 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Wheat crop being harvested at a wage of 50 kg per bigha
अमांपुर (कासगंज)। खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल को किसान जल्दी घर ले जाने में जुटे हैं। गेहूं की कटाई के लिए श्रमिकों ने भी मजदूरी बढ़ा दी है। प्रति बीघा की कटाई के लिए 50 किलो गेहूं मजदूरी मांगी जा रही है। किसानों को गेेहूं की कटाई के लिए श्रमिकों को ढूंढना पड़ रहा है।
विज्ञापन



किसान गेहूं की फसल को काटने में परिवार सहित जुटे हैं तो कुछ श्रमिकों से कटवा रहे हैं। श्रमिकों ने मजदूरी बढ़ा दी है। पिछले साल 30 से 35 किलो गेहूं प्रति बीघा कटाई चल रही थी। इस बार 50 किलो गेहूं प्रति बीघा कटाई ली जा रही है। रुपये के हिसाब से पिछले वर्ष मजदूरी 600 रुपये प्रति बीघा चल रही थी वह अब 800 से 900 रुपये लिए जा रहे हैं। श्रमिकों का कहना है के बारिश के कारण गेहूं की फसल गिर गई है, उसे काटने में काफी समय लग जाता है। जिससे मजदूरी को बढ़ाया गया है। गेहूं की कटाई के लिए श्रमिकों की तलाश करनी पड़ रही है। श्रमिकों को अधिक मजदूरी का लालच देकर किसान अपनी फसलों को कटवा रहे हैं।
विज्ञापन




- गेहूं की कटाई के लिए मजदूरों की कमी के चलते किसानों को दिक्कतें हो रही हैं। अधिक मजदूरी देकर गेहूं की कटाई करानी पड़ रही है। - राजवीर, किसान
- पिछले साल के सापेक्ष गेहूं कटाई में किसानों को डेढ़ गुनी तक बढ़ा दी है। मजदूरी बढ़ने से किसानों की फसल पर लागत भी बढ़ गई हैं। - हीरा सिंह, किसान
- गेहूं की फसल गिर जाने से फसल काटने में अधिक समय लग रहा है। मेहनत भी अधिक करनी पड़ रही है। यही कारण है कि मजदूरी अधिक लग रही है। - दर्शन लाल, श्रमिक
- हर चीज पर महंगाई है। यदि मजदूरी कम लेगे तो घर का खर्च कैसे चलेगा। फिर गेहूं कटान का अभी सीजन है, इसके बाद तो इतनी मजदूरी नहीं मिलेगी। - जगदीश, श्रमिक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed