{"_id":"6913fb14d42805bae80afb8a","slug":"whatsapp-hacked-cyber-crooks-sent-fake-wedding-card-apk-file-to-contacts-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: कवि का व्हाट्सएप हैक...शादी का भेजा गया निमंत्रण, सच जान हैरान रह गए परिचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कवि का व्हाट्सएप हैक...शादी का भेजा गया निमंत्रण, सच जान हैरान रह गए परिचित
Wed, 12 Nov 2025 08:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 12 Nov 2025 08:42 AM IST
सार
आगरा के एक कवि का व्हाट्सएप हैक कर परिचितों को एपीके फाइल भेजी गई। इस फाइल में शादी का कार्ड था। इसकी जानकारी के बाद उन्होंने परिचितों को बताया कि ये संदेश उनका नहीं है।
विज्ञापन
साइबर अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में साइबर अपराधियों ने सदर क्षेत्र निवासी कवि डाॅ. अंगद धारिया के मोबाइल को मंगलवार सुबह साढ़े तीन बजे हैक कर लिया। उनके परिचितों को व्हाट्सएप पर शादी कार्ड के नाम पर एपीके फाइल भेज दी। सुबह चार बजे के उनके एक परिचित ने संदेश देखा तो शक हुआ।
उन्होंने कवि को फोन करके जानकारी दी। कवि ने परिवार में कोई शादी नहीं होने और निमंत्रण नहीं भेजने की बात कही। साइबर ठगों का काम होने का शक जताया। बाद में उन्होंने परिचितों को संदेश भेज कर आगाह किया। इससे कोई भी साइबर ठगों के चंगुल में नहीं आया। वह इस मामले में पुलिस से शिकायत करेंगे।