फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   What will you be my valentine

क्या तुम मेरी वेलेंटाइन बनोगी

Tue, 09 Feb 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Tue, 09 Feb 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
What will you be my valentine
वेलेंटाइन वीक का दूसरा दिन प्रेमी जोड़ों के लिए बेहद खास रहा। दोनों ने एक दूसरे को वेलेटाइन डे के लिए प्रपोज किया। सबने अपने अपने अंदाज में दिल की बात कही। लवर्स पाइंट पर प्रेम के पंछी अपनी ही दुनिया में खोए नजर आए।
विज्ञापन

वेलेंटाइन वीक में लवर्स पाइंट पर प्रेमी जोड़ों की चहल पहल रही। सोमवार को ताज नेचर वॉक में जोड़ों की रौनक थी। वे मोहब्बत की निशानी ताज के साये में हाथों में हाथ डाले बैठे थे। ख्वाबों के हसीन जहां में वे भी एक ख्वाब बुन रहे थे। प्रेमियों ने एक दूसरे को प्रपोज किया। कुछ ने उन खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद किया। प्यार के मौसम की रंगत उनके चेहरों पर नजर आ रही थी। आंखों से दिल की बात हो रही थी। एक दूसरे के जज्बात जानते हुए भी इजहार का इंतजार था। वोे वक्त आया तो खुशी का ठिकाना न था। एक दूसरे का हाथ थामते हुए कहा, विल यू बी माई वेलेंटाइन। पालीवाल पार्क, सिकंदरा, मरियम टॉम्ब, मॉल आदि स्थानों पर भी प्रेमी जोड़े नजर आए। सोशल साइट्स के माध्यम से भी प्रेमियों ने एक दूसरे को प्रपोज किया।
विज्ञापन


आज चॉकलेट डे
वेलेंटाइन वीक के तीसरे दिन, मंगलवार को चॉकलेट डे मनाया जाएगा। यह रिश्तों में मिठास घोलने वाला है। एक चॉकलेट आपको स्पेशल होने का एहसास कराएगी। इसलिए सभी चॉकलेट देकर अपनी भावनाएं व्यक्त करने की कोशिश करेंगे। युवाओं में इस दिन को लेकर खासा क्रेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed