फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wether

38 पहुंचा अधिकतम तापमान, उमस ने किया बेहाल

Fri, 03 Jul 2020 06:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
wether
03एमएनपी-02-गर्मी से बचने के लिए मुंह ढककर गुजरतीं युवतियां - फोटो : MAINPURI
फोटो-एक और दो
विज्ञापन

उमस ने सताया, बारिश की संभावना
- अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस किया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जुलाई के तीसरे दिन भी मौसम से राहत की उम्मीद पूरी नहीं हो सकी। दिन भर जहां लोगों को तेज धूप और गर्मी ने बेहाल किया तो वहीं शाम को उमस ने परेशान किया। तापमान में भी बढ़ोत्तरी के चलते दिनों दिन गर्मी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को बारिश की संभावना जताई जा रही है।
मानसून की दस्तक के बाद भी गर्मी का सितम जारी है। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही बारिश उन्हें राहत दिलाएगी, लेकिन गर्मी तो उल्टा बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान जहां 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियाग या। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में चार से पांच जुलाई को बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही अगर बीते पांच वर्षों के तापमान पर अगर नजर डालें तो वर्ष 2018 और 2019 में गर्मी अधिक रही है। तीन जुलाई 2018 को जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा था तो वहीं तीन जुलाई 2019 को अधिकतम तापमान 39 डिग्री पहुंच गया था। ऐसे में बीते दो सालों की अपेक्षा तो इस बार तापमान कम ही है।
विज्ञापन

किसानों को बारिश का इंतजार
किसानों को धान की रोपाई के लिए बारिश का इंतजार है। जिले में बड़े पैमाने पर धान की खेती की जाती है। खेतों में किसानों की नर्सरी तैयार खड़ी है। बारिश शुरू होने के बाद इसकी रोपाई शुरू की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान पर एक नजर
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
तीन जुलाई 2015 38 25
तीन जुलाई 2016 38 27
तीन जुलाई 2017 35 28
तीन जुलाई 2018 42 32
तीन जुलाई 2019 39 30
तीन जुलाई 2020 38 29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed