फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wether disturbance

तापमान अधिक होने से धान की फसल पर मंडरा रहा खतरा

Mon, 22 Jun 2020 04:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
wether disturbance
22एमएनपी-01-खेत में सूख रही धान की नर्सरी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इससे न केवल लोग परेशान हैं, वहीं फसलों के लिए भी यह ठीक नहीं है। किसानों की चिंता बढ़ गई है। अगर जल्द ही तापमान में कमी न आई तो धान का उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

जिले में किसान कुल कृषि योग्य भूमि के सापेक्ष लगभग 75 प्रतिशत भाग पर धान की ही रोपाई करते हैं। इस बार भी किसानों ने धान की नर्सरी डाल दी है, लेकिन मौसम को लेकर उनकी चिंता बढ़ गई। तापमान में कोई कमी न आने से धान की नर्सरी की प्रगति रुक गई है। लगातार तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। ऐसे में धान की नर्सरी सूख भी रही है। इसकी सिंचाई के लिए भी बारिश न होने से किसानों को निजी संसाधनों पर अधिक खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

25 से 30 डिग्री सेल्सियस उपयुक्त तापमान
जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह ने बताया कि धान की नर्सरी के लिए 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच का तापमान सबसे उपयुक्त होता है। इसी तापमान में नर्सरी का विकास भी तेजी के साथ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
-नर्सरी को सूखने न दें
-दिन में नर्सरी की सिंचाई न करें
-नर्सरी में पानी भरा न रहने दें
-25 दिन से अधिक नर्सरी खड़ी न रखें।
किसानों की बात
धान की नर्सरी गर्मी अधिक होने के चलते नही बढ़ रही है। इससे नर्सरी तैयार होने में समय लगेगा। जितने अधिक समय की नर्सरी होगी, उतना ही उत्पादन कम होगा।
चरन सिंह।
इस बार मौसम को देखकर धान में नुकसान होने की आशंका बढ़ती जा रही है। बारिश न हुई तो किसानों को धान की फसल में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
सुमन कुमार।
पहले जून के पहले सप्ताह से ही बारिश शुरू हो जाती थी। इसके बाद ही नर्सरी की बुवाई होती थी। लेकिन इस बार तो नर्सरी की सिंचाई के लिए भी बारिश नहीं मिल सकी।
जबर सिंह।
तापमान अधिक होने से किसान निजी संसाधनों से नर्सरी की सिंचाई कर रहे हैं। हालांकि इसके बाद मौसम ठंडा रहने पर जो प्रगति होती है वह नहीं हो रही है।
कुलदीप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed