फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Westerly wind increases the problems of wheat farmers

Agra News: पछुआ हवा ने बढ़ाई गेहूं किसानों की समस्या

Wed, 05 Mar 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 05 Mar 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Westerly wind increases the problems of wheat farmers
तेज रफ्तार में चल रहीं पछुआ हवाओं के कारण बेवर क्षेत्र में खेत में बिछी गेहूं की फसल। संवाद
मैनपुरी। जिले में दो दिन से करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल रहीं पछुआ हवा ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी। तीव्रता से चल रही पछुवा हवा से फसलों को नुकसान हो रहा है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन


रबी की फसल में अब तक किसानों के अनुकूल कुछ भी नहीं रहा है। मार्च माह में अप्रैल-मई जैसी हवाएं चल रही हैं। ऊपर से तेजी से बढ़ रहा तापमान कोढ़ में खाज का काम कर रहा है। तापमान बढ़ने और हवाओं की वजह से खेत की नमी तेजी से सूख रही है। इसकी वजह से गेहूं की फसल में उपज कम होने के आसार बढ़ गए हैं। इस समय सरसों और गेहूं दोनों की फसल पकने की अवस्था में है। तापमान बढ़ने की वजह से खेत की नमी तेजी से सूख रही है। खेत की नमी गायब होने की वजह से गेहूं के दाने कमजोर ही रह जाएंगे और पैदावार 25 से 30 फीसदी कम रहने के आसार हैं।
विज्ञापन




अभी सिंचाई न करें किसान

जिला कृषि अधिकारी डा. सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि किसानों को चाहिए कि इस समय गेहूं की फसल की सिंचाई कतई न करें। दाना सेट हो जाने के बाद हल्की सिंचाई करें। सिंचाई भी उस समय करें जब हवाएं न चल रही हो। तीव्र गति से हवाएं चलने पर फसलों की गिरने की संभावना बढ़ जाती है इससे पैदावार और भी कम हो जाती है। आगामी एक दो दिन और इसी प्रकार से हवाएं चलती रहेंगी। तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। बारिश होने के आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले में 1.50 लाख हेक्टेयर में गेहूं की पैदावार

इस बार जनपद के किसानों ने करीब 1.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की पैदावार की है। एक हेक्टेयर में करीब 40 क्विंटल गेहूं का उत्पादन हुआ है।





रोक दी गई गेहूं की सरकारी खरीद, जल्द जारी होगी नई तिथि

सरकारी खरीद केंद्रों पर एक मार्च से प्रस्तावित की गई गेहूं की खरीद पर रोक लगा दी गई है। जल्द नई तिथि जारी होगी। दरअसल, पिछले साल भी एक मार्च से खरीद शुरू की गई थी। मगर, इसका अधिक लाभ सरकार को नहीं मिला था। इसके चलते इस बार इस पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed